सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Monsoon departed from MP

MP Weather Today: मप्र से विदा हुआ मानसून, पचमढ़ी में रात का पारा 13 डिग्री पर पहुंचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 15 Oct 2022 03:44 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में तेजी से मौसम बदला है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा।  प्रदेश में सबसे गर्म 33.8 डिग्री तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया। वहीं पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक खिसका है। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Monsoon departed from MP
मौसम - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मध्य प्रदेश से मानसून की आधिकारिक विदाई हो गई है। बीते 24 घंटे पूरे प्रदेश में कहीं कोई बारिश नहीं हुई है। हवाओं का रुख उत्तरी होने से ठंडक बढ़ने लगी है। कई जिलों में रात का तापमान 15 डिग्री के नीचे पहुंचने लगा है। हल्की ठंडक बढ़ी है। हालांकि अब ठंडक बढ़ने का सिलसिला शुरू हो चुका है। 
Trending Videos


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे प्रदेश से जा चुका है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से कम चल रहा है। न्यूनतम तापमान जरूर कुछ जगह गिरा है। प्रदेश में सबसे गर्म 33.8 डिग्री तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया। वहीं पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक खिसका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
इंदौर 31.4 18.8
भोपाल 30.3 16.2
ग्वालियर 32.1 18.5
जबलपुर 30.2 16.2

मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो प्रदेश के राजगढ़ में 33.8, खजुराहो में 33.2, मंडला में 32.6, दमोह में 32.5, रीवा में 32.4, रतलाम में 32.2, ग्वालियर में 32.1, नौगांव-उज्जैन-गुना में 32, धार में 31.7, इंदौर-सतना में 31.4, दतिया में 31.2, सीधी में 31 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रात के तापमान की बात करें तो अधिकांश जगह पारा 20 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। पचमढ़ी में 13, रायसेन में 14.2, बैतूल में 15.4, छिंदवाड़ा में 15.8, खंडवा में 16 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वर्तमान में मध्य राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इसके चलते हवाओं का रुख बदलने लगा है। हवाओं का रुख उत्तरी होने से रात के तापमान में गिरावट भी दर्ज होने लगी है। वातावरण में ठंड का अहसास बढ़ गया है। मौसम तेजी से शुष्क होने लगा है। वातावरण से नमी कम होने से आसमान साफ होने लगा है। इससे दिन में धूप निकलने लगी है। दो दिन ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed