{"_id":"63fb33270f476cf5eb0dccc3","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-night-temperature-crossed-20-degrees-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: 20 डिग्री के पार पहुंचा रात का तापमान, दक्षिण से आ रही हवा बढ़ा रही तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: 20 डिग्री के पार पहुंचा रात का तापमान, दक्षिण से आ रही हवा बढ़ा रही तापमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 26 Feb 2023 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार
रात का पारा फिर उछला है। कहीं-कहीं दो डिग्री से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। पचमढ़ी को छोड़कर सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के ऊपर ही चल रहा है।
एमपी मौसम आज: दिन का पारा 37 तो रात का पारा 20 के पार पहुंच गया है।
- फोटो : self
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश में फरवरी का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। दिन का पारा 37 तो रात का पारा 20 के पार पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे गर्म दिन राजगढ़ का रहा, तो सबसे गर्म रात सागर की रही। अभी के हाल देखकर कहा जा रहा है कि इस बार गर्मी रिकॉर्ड तोड़ेगी। तापमान लगातार बढ़ने के पीछे हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी होना माना जा रहा है।
मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान सागर संभाग में काफी बढ़े, शेष में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। ग्वालियर, नर्मदापुरम व सागर संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक रहे। अगले 24 घंटों में भी मौसम शुष्क रहेगा। मौसम ऐसा ही बना रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो रात का पारा फिर उछला है। कहीं-कहीं दो डिग्री से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। पचमढ़ी को छोड़कर सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के ऊपर ही चल रहा है। पचमढ़ी में 8.8, मलाजखंड में 11.1, रीवा में 11.4, उमरिया में 12.3, उज्जैन में 12.4, मंडला में 12.6, रायसेन में 12.8, छिंदवाड़ा में 13, खजुराहो में 13.2, धार में 13.3, ग्वालियर-राजगढ़-नौगांव में 13.4, जबलपुर में 13.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दिन के तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं रहा। दिन का पारा 37 डिग्री पर दर्ज किया गया। राजगढ़ सबसे गर्म रहा।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हवा का रुख दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान और उससे लगे अफगानिस्तान के आसपास ट्रफ के रूप में एक्टिव हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में वर्षा हुई है, लेकिन हवाओं का रुख उत्तरी नहीं होने से मध्य प्रदेश में तापमान में गिरावट नहीं हो रही है। अगले तीन-चार दिन मौसम ऐसा ही रह सकता है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X