सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Northern winds again chill the state

MP Weather Today: उत्तरी हवाओं ने फिर प्रदेश को ठिठुराया, उमरिया में पारा साढ़े पांच डिग्री पहुंचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 18 Dec 2022 04:15 PM IST
सार

बीते 24 घंटों क दौरान प्रदेश के सभी संभागों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान भोपाल, जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में काफी गिरावट रही। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Northern winds again chill the state
एमपी मौसम आज: तापमान में काफी गिरावट रही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मध्यप्रदेश में मौसम लगातार ठंडा बना हुआ है। बादल छंटते ही सर्द हवाएं तापमान गिरा रही हैं। दिन के समय धूप निकलने से राहत है। हवा का रुख उत्तरी बना होने से पूरे मध्य प्रदेश में कंपकंपी बढ़ गई है। आने वाले समय में रात के तापमान में और गिरावट होने के आसार हैं।  प्रदेश में सबसे ठंडा उमरिया तो सबसे गर्म खरगोन रहा। 
Trending Videos


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कह रही है कि बीते 24 घंटों क दौरान प्रदेश के सभी संभागों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान भोपाल, जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में काफी गिरावट रही। सागर संभाग के जिलों में सामान्य से कम, नर्मदापुरम संभाग के  जिलों में सामान्य से ज्यादा, इंदौर-उज्जैन संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान नौगांव और उमरिया में साढ़े पांच डिग्री रहा। अगले 24 घंटे भी मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश भर में तापमान में गिरावट रही। सर्द हवाएं पारा लुढ़का रही हैं। प्रदेश में सबसे ठंडा उमरिया रहा। उमरिया में 5.4, नौगांव में 5.4, ग्वालियर में 6.2, दतिया में 6.5, पचमढ़ी-रीवा में 6.6, खजुराह में 7.2, सीधी में 8, सतना में 8.2, मंडला में 8.3, रायसेन-जबलपुर में 8.4, गुना में 9.6 डिग्री न्यूनतम तामपान रहा।

अधिकतम तापमान में भी गिरावट रही। यानी दिन में सर्दी का अहसास होता रहा। कहीं-कहीं धूप खिलने से उतनी ठंडक नहीं रही, पर हवा सर्द रही। प्रदेश में सबसे गर्म खरगोन रहा। खरगोन में 31, खंडवा में 30.5, उज्जैन में 30.4, नर्मदापुरम में 29.4, इंदौर में 29.3, राजगढ़ में 29, गुना में 28.5, दमोह में 28.4, मंडला-छिंदवाड़ा में 28.2, धार में 28.1 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर से आ रही हवाएं काफी सर्द हैं और बादल छंटने के बाद सीधे प्रवेश कर रही हैं। इस कारण तापमान गिर रहा है। जानकार बता रहे हैं कि पड़ोसी राज्य राजस्थान में न्यूनतम तापमान काफी कम हो गया है। देश के ऊपरी हिस्से में भी सर्द मौसम बना हुआ है। हवा का रुख उत्तरी बना हुआ है। इस वजह से मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ गई है। प्रदेश को सीधा प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम अभी एक्टिव नहीं है। रात के तापमान में और गिरावट होने के आसार हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed