सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Now the severe weather is troubling

MP Weather Today: अब परेशान करने लगी मौसम की तल्खी, प्रदेश में सबसे गर्म दमोह तो सबसे ठंडा मलाजखंड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 04:00 PM IST
विज्ञापन
सार

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। रात का पारा उछला है तो दिन का पारे में कुछ गिरावट रही। हवाओं का रुख पश्चिमी बना हुआ है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है। 

MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Now the severe weather is troubling
एमपी मौसम आज: तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। - फोटो : Self
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश का मौसम तल्ख है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। रात का पारा उछला है तो दिन का पारे में कुछ गिरावट रही। हवाओं का रुख पश्चिमी बना हुआ है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मलाजखंड को छोड़ दें तो पूरे प्रदेश में रात का पारा 10 डिग्री से ऊपर ही बना हुआ है। अभी अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 
Trending Videos


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कह रही है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में काफी बढ़े, शेष में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। रात का पारा ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा मलाडखंड रहा। अगले 24 घंटों में भी मौसम शुष्क रहेगा। फिलहाल मौसम में परिवर्तन की गुंजाइश कम ही नजर आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो रात के तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं रहा। दिन का पारा जरूर लुढ़का है। प्रदेश में सबसे ठंडा बालाघाट का मलाजखंड रहा। मलाजखंड में 9.1, पचमढ़ी में 10.4, मंडला में 11.2, रीवा-रायसेन में 12.6, छिंदवाड़ा में 12.8, बैतूल में 13, उमरिया में 13.1, उज्जैन में 13.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दिन का पारा बीते 24 घंटों में गिरा है। प्रदेश में सबसे गर्म दमोह रहा। दमोह में 35.5, खरगोन में 35.4, उमरिया-खंडवा में 35.1, खजुराहो-मंडला में 35 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम फिलहाल एक्टिव नहीं है। हवाओं का रुख लगातार पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलने से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। हवाओं के साथ नमी आने के कारण बादल भी छा सकते हैं। इससे दिन के तापमान में कुछ गिरावट होगी, लेकिन रात का तापमान बढ़ेगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed