फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Rain will return in a day or two

MP Weather Today: एक-दो दिन में फिर लौटेगी बारिश, विभाग ने जताई 14 जिलों में वर्षा की संभावना

Mon, 03 Oct 2022 03:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 03 Oct 2022 03:52 PM IST
सार

दो सिस्टम के असर से प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने भी 14 से ज्यादा जिलों में हल्की वर्षा की संभावना जताई है। कई इलाकों में नमी का आना जारी है। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Rain will return in a day or two
एमपी मौसम आज:कल से फिर मौसम बदल सकता है। - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है। कल से फिर मौसम बदल सकता है। दो सिस्टम के असर से प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने भी 14 से ज्यादा जिलों में हल्की वर्षा की संभावना जताई है। कई इलाकों में नमी का आना जारी है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट बता रही है कि दक्षिण पश्चिम मानसून प्रदेश के पूरे चंबल संभाग के साथ उज्जैन एवं ग्वालियर संभागों के कुछ हिस्सों से जा चुका है। जिसकी नर्गमन लाइन उत्तरकाशी, नजियाबाद, आगरा, ग्वालियर, रतलाम, भरूच से होकर गुजर रही है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम एवं उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। हर्राई में 1 सेमी बारिश हुई है। तापमान में भी विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। सबसे ज्यादा तापमान  36 डिग्री ग्वालियर में और सबसे कम तापमान 19 डिग्री मंडला, मलाजखंड, बैतूल में किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान बता रहा है कि रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में डिंडौरी, विदिशा, रायसेन, सीहोर, खंडवा, देवास, शाजापुर, आगर, बुरहानपुर, रतलाम, मंदसौर जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कल से पूर्वी हिस्से में और बुधवार से पूरे प्रदेश में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना बन रही है। जानकार इसके पीछे का कारण बताते हुए कहते हैं कि बंगाल की खाड़ी में पिछले तीन दिनों से चक्रवात एक्टिव है। इसी के पास रविवार को एक अन्य चक्रवात भी बना है। बताया जा रहा है कि आज दोनों का विलय हो सकता है। इस सिस्टम के कारण मंगलवार से मध्य प्रदेश में वर्षा का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं। रुक–रुककर वर्षा का सिलसिला नौ अक्टूबर तक बना रह सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed