{"_id":"63906b4b6aa79d5c5e4ad9bf","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-temperature-dropped-due-to-effect-of-northern-winds","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: उत्तरी हवाओं के असर से गिरा तापमान, कल से फिर उछलेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: उत्तरी हवाओं के असर से गिरा तापमान, कल से फिर उछलेगा पारा
Wed, 07 Dec 2022 04:00 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 07 Dec 2022 04:00 PM IST
सार
Madhya Pradesh Weather Today: तापमान में गिरावट रही। न्यूनतम तापमान पूर्वी मप्र में ज्यादा गिरा है। यहां चार डिग्री के आसपास तक की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे ठंडा उमरिया रहा।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: मध्यप्रदेश में उत्तरी हवाओं ने पारा गिरा दिया है।
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में उत्तरी हवाओं ने पारा गिरा दिया है। ठंडक बढ़ी है। उमरिया में रात का तापमान 6 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। हालांकि प्रदेश का मौसम प्रभावित करने वाला सिस्टम गुरुवार को आगे बढ़ जाएगा, जिससे पारा एक बार फिर उछाल भरेगा। छतरपुर, मुरैना, ग्वालियर, निवाड़ी, टीकमगढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा रहने की संभावना जताई गई है। अगले दो दिन में तापमान में हल्की बढ़ोतरी रह सकती है।
मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग में काफी गिरे। होशंगाबाद, उज्जैन संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक, इंदौर संभाग में सामान्य से अधिक, शहडोल, सागर और ग्वालियर संभागों में सामान्य से कम दर्ज किया गया। प्रदेश में उमरिया सबसे ठंडा रहा। यहां 5.8 डिग्री तापमान रहा। अगले 24 घंटों में भी मौसम शुष्क बना रहेगा। छतरपुर, मुरैना, ग्वालियर, निवाड़ी, टीकमगढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा रहने की संभावना जताई गई है। अगले दो दिन में तापमान में हल्की बढ़ोतरी रह सकती है।
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो तापमान में गिरावट रही। न्यूनतम तापमान पूर्वी मप्र में ज्यादा गिरा है। यहां चार डिग्री के आसपास तक की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे ठंडा उमरिया रहा। उमरिया में 5.8, दतिया में 6.9, ग्वालियर में 7.2, नौगांव-रायसेन में 7.6, गुना में 8.2, रीवा-खजुराहो में 8.4, दमोह-पचमढ़ी में 9, जबलपुर में 9.1, सतना में 9.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
प्रदेश में दिन के पारे में भी मामूली गिरावट रही। प्रदेश में सबसे गर्म खरगोन रहा। खरगोन में 31.8, खंडवा में 30.1, नर्मदापुरम में 28.3, छिंदवाड़ा-मंडला में 28.1, दमोह में 28, बैतूल में 27.5, सिवनी में 27.2, धार में 27, इंदौर में 26.9, सागर में 26.8, गुना-राजगढ़ में 26.6, जबलपुर में 26.5, रायसेन 26.4, उमरिया में 26.3, रतलाम में 26.2, शिवपुरी-उज्जैन-खजुराहो में 26 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में तापमान गिरा है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण अधिकतर जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हिमाचल पर बने पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद मंगलवार से हवाओं का रुख उत्तरी हो गया है। हालांकि ये ठंडक ज्यादा समय तक नहीं रहने वाली। हिमाचल पर बने पश्चिमी विक्षोभ के गुरुवार को उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इसके चलते शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में फिर कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी।