सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Forecast Today Rain May Falll in Madhya Pradesh Know Indore, Bhopal and Gwalior Aaj ka Mausam

MP Weather Today: प्रदेश में बन रही बारिश की स्थिति, कड़ाके की ठंड के लिए करना होगा इंतजार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 03 Nov 2022 07:17 PM IST
सार

Madhya Pradesh Weather Today: बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों का मौसम शुष्क रहा। तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। पश्चिमी हिस्से में दिन के तापमान में बढ़ोतरी रही। वहीं पूर्वी मप्र में रात का तापमान बढ़ा है।

विज्ञापन
MP Weather Forecast Today Rain May Falll in Madhya Pradesh Know Indore, Bhopal and Gwalior Aaj ka Mausam
एमपी मौसम आज: प्रदेश में अधिकतम तापमान 36 डिग्री पर पहुंच गया है। - फोटो : Self
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मध्य प्रदेश में फिलहाल ठंड के लिए इंतजार करना पड़ेगा। दो वेदर सिस्टम से हवाओं का रुख बदला हुआ है। नतीजतन ठंड गायब है। अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 7 नवंबर के बाद स्थितियां बदलेंगी। कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना बन रही हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान 36 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं रात का पारा साढ़े 11 डिग्री के आसपास बना हुआ है। 
Trending Videos


बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों का मौसम शुष्क रहा। तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। पश्चिमी हिस्से में दिन के तापमान में बढ़ोतरी रही। वहीं पूर्वी मप्र में रात का तापमान बढ़ा है। प्रदेश में एक बार फिर अधिकतम तापमान 36 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में सबसे गर्म सीधी रहा, यहां का तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में यहां का पारा साढ़े पांच डिग्री तक उछला है। राजगढ़ में 34.6, दमोह में 34.2, नौगांव-ग्वालियर में 33.7, उज्जैन में 33.5, गुना में 33.4, रतलाम में 33.2, खंडवा में 33.1, खरगोन-शिवपुरी में 33 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में फिलहाल ठंड का जोर नहीं है, सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। यहां का तापमान 11.4 डिग्री रहा। मंडला में 11.6, खरगोन में 11.8, रायसेन-नौगांव में 13, बैतूल में 13.2, छिंदवाड़ा में 13.4, उमरिया में 13.8, खंडवा में 14 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। 

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में एक प्रति चक्रवात एक्टिव हुआ है। वहीं उत्तर भारत के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में मौजूद है। इन दो सिस्टम के कारण हवाओं का रुख बदलने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद मध्य प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी। जानकार बता रहे कि चार नवंबर को एक तीव्र आवृत्ति वाला पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर भारत को प्रभावित करने लगेगा। इस वजह से फिलहाल रात के तापमान में गिरावट नहीं होगी। छह-सात नवंबर को मध्य प्रदेश में बादल छाने की संभावना है। इस दौरान ग्वालियर चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed