सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: weather continues to be harsh

MP Weather Today: मध्यप्रदेश के मौसम में तल्खी बरकरार, आने वाले दिनों में और चढ़ेगा पारा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 18 Feb 2023 05:17 PM IST
सार

मौसम केंद्र की रिपोर्ट बता रही है कि प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। रीवा संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में काफी वृद्धि देखी गई। प्रदेश में न्यूनतम तापमान एक बार फिर 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है।

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: weather continues to be harsh
एमपी मौसम आज: आने वाले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। - फोटो : Self
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मध्यप्रदेश के मौसम में तल्खी बरकरार है। रात के तापमान में बढ़त जारी है। दिन का तापमान जरूर कुछ जगहों पर लुढ़का है। आने वाले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। इसे ठंड का विदाईकाल ही माना जा रहा है। पचमढ़ी में 4 डिग्री तक की गिरावट हुई है। वहीं सीधी में साढ़े चार डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे ठंडा रीवा रहा। राजगढ़ में 35 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 
Trending Videos


मौसम केंद्र की रिपोर्ट बता रही है कि प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। रीवा संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में काफी वृद्धि देखी गई। प्रदेश में न्यूनतम तापमान एक बार फिर 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है। अगले 24 घंटों में भी मौसम शुष्क बना रहेगा। 20-21 फरवरी को तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के अध्ययन से पता चलता है कि तापमान में बढ़त जारी रही। पश्चिमी हिस्से में कुछ जगह तापमान मामूली रूप से कम हुआ है। पचमढ़ी में 4 डिग्री तक की गिरावट हुई है। वहीं सीधी में साढ़े चार डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे ठंडा रीवा रहा। रीवा में 10.6, मलाजखंड में 10.7, पचमढ़ी-उज्जैन में 11, रायसेन में 11.2, उमरिया में 11.4, जबलपुर में 11.9, मंडला में 12 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। अधिकतम तापमान की बढ़त पर विराम लगा है। अधिकांश जगह कोई परिवर्तन नहीं हुआ, वहीं कहीं-कहीं पारा लुढ़का है। प्रदेश में सबसे गर्म राजगढ़ रहा। राजगढ़ में 35 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हवा का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। उत्तर भारत में कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। दक्षिणी राजस्थान पर एक प्रति-चक्रवात बना हुआ है। इस वजह से वर्तमान में उत्तरी हवाएं राजस्थान, गुजरात की तरफ से घूमकर आ रही हैं। राजस्थान, गुजरात में तापमान काफी बढ़े हुए हैं। शुक्रवार को पूर्वी मध्य प्रदेश में बादल बने हुए थे। इस वजह से वहां रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को बादल छट गए हैं। साथ ही हवा का रूख उत्तरी बना हुआ है। इस वजह से तापमान में मामूली गिरावट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed