सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Winter disappearing as soon as the sun rises

MP Weather Today: धूप निकलते ही गायब हो रही सर्दी, तीन दिन बाद फिर बदलेगा मौसम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 06 Feb 2023 03:41 PM IST
सार

हवाओं का रुख भी दक्षिण-पूर्वी हो गया है। जो पारे को ऊपर ले जा रहा है। वर्तमान में कई जिलों में दिन का पारा 30 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। दो दिन तापमान में और वृद्धि के संकेत हैं। उसके बाद एक बार फिर गिरावट हो सकती है। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Winter disappearing as soon as the sun rises
एमपी मौसम आज: सर्दी का अहसास कम होने लगा है। - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मध्यप्रदेश में मौसम सामान्य हो गया है। सर्दी का अहसास कम होने लगा है। धूप निकलते ही ठंडक न के बराबर हो गई है। सुबह-शाम के वक्त सर्दी लग रही है। हवाओं का रुख भी दक्षिण-पूर्वी हो गया है। जो पारे को ऊपर ले जा रहा है। वर्तमान में कई जिलों में दिन का पारा 30 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। दो दिन तापमान में और वृद्धि के संकेत हैं। उसके बाद एक बार फिर गिरावट हो सकती है। 
Trending Videos


मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में भी कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश में सबसे कम तापमान 6.6 डिग्री पचमढ़ी में दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान के अनुसार मौसम शुष्क ही बना रहेगा। अगले दो दिन मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो दिन और रात का तापमान उछल रहा है। बीते कुछ दिनों से तापमान में वृद्धि का सिलसिला जारी है। आठ जिलों में रात का पारा दस डिग्री से कम है, शेष में ज्यादा पर पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। पचमढ़ी में 6.6, मलाजखंड में 7.3, रीवा में 8.6, बैतूल-रायसेन में 8.8, उमरिया में 8.9, मंडला में 9, छिंदवाड़ा में 9.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दिन के तापमान की बात करें तो इसमें भी उछाल रहा। कई जिलों में दिन का पारा एक बार फिर 30 डिग्री के ऊपर जाने लगा है। प्रदेश में सबसे गर्म राजगढ़ रहा। राजगढ़ में 31.8, मंडला में 31.7, दमोह में 31.5, खंडवा में 31.1, रतलाम में 31,  खरगोन में 30.8, उमरिया में 30.5, सीधी में 30.2, सागर में 30.1,उज्जैन-खजुराहो में 30 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में अब सर्दी का असर कम हो गया है। सुबह-शाम को ही ठंडक का अहसास हो रहा है। फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर बना हुआ है। हालांकि इसे कमजोर सिस्टम माना जा रहा है। इसके प्रभाव से विदर्भ पर एक प्रति चक्रवात बन गया है। जो हवा का रुख बदलने का कारण है। हवा की दिशा दक्षिण-पूर्वी होने लगी है। इसी कारण दिन एवं रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। जानकार मानते हैं कि अभी दो दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर तापमान में फिर गिरावट होने लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed