फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: ACS Deepali Rastogi to appear before the Lokayukta on August 31 in the nutritional diet case.

MP News: पोषण आहार मामले में ACS दीपाली रस्तोगी 31 अगस्त को लोकायुक्त में होंगी पेश

Tue, 21 Jul 2026 10:48 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 21 Jul 2026 10:48 PM IST
सार

पोषण आहार योजना में कथित अनियमितताओं को लेकर विधानसभा में सरकार ने बताया कि 73 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं, कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने जांच और लोकायुक्त की कार्रवाई पर कई सवाल उठाते हुए पारदर्शिता की मांग की।
 

विज्ञापन
MP News: ACS Deepali Rastogi to appear before the Lokayukta on August 31 in the nutritional diet case.
लोकायुक्त कार्यालय भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव दीपाली रस्तोगी 31 अगस्त 2026 को उपस्थित होंगी। इससे पहले वे कार्यालयीन व्यस्तता के कारण लोकायुक्त के समक्ष उपस्थित नहीं हो सकी थीं। कांग्रेस विधायक के सवाल के जवाब में यह जानकारी पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने लिखित उत्तर में दी। कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने विधानसभा में पोषण आहार योजना में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर सरकार से जवाब मांगा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी में UCC बिल पास: सीएम यादव बोले- 'अलग-अलग मजहबी तौल कांटा नहीं चलेगा', सदन में जमकर हुआ हंगामा
विज्ञापन


सरकार ने बताया कि टेक-होम राशन (टीएचआर) योजना की ऑडिट रिपोर्ट में दर्ज आपत्तियों के आधार पर 73 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें 11 जिला कार्यक्रम अधिकारियों के मामले शासन स्तर पर लंबित हैं, जबकि 62 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। इनमें 37 मामलों में विभागीय जांच शुरू की गई, 10 प्रकरण बंद किए गए, 6 मामलों में जांच पूरी होकर निर्णय लंबित है, 8 मामलों की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है और अन्य मामलों में कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: यूसीसी विधानसभा से पारित, CM बोले-मध्य प्रदेश के इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय,चौथा राज्य बना एमपी

प्रताप ग्रेवाल ने सरकार के जवाब पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकायुक्त ने 24 अगस्त को उपस्थित होने का आदेश दिया था, जबकि जवाब में 31 अगस्त की तारीख बताई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पोषण आहार मामले और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब सरकार ने नहीं दिए। उन्होंने पूर्व विधायक पारस सकलेचा की शिकायत, पूर्व अधिकारियों की नियुक्तियों और जांच रिपोर्टों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि कई मामलों में कार्रवाई और दस्तावेज अब तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। ग्रेवाल ने आरोप लगाया कि पोषण आहार योजना में कथित गड़बड़ियों के जिम्मेदार लोगों पर समय पर कार्रवाई नहीं होने से जवाबदेही तय नहीं हो पाई है। उन्होंने सरकार से लंबित मामलों में पारदर्शी जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed