{"_id":"6a60d0a8b5da879653009781","slug":"mp-news-anurag-jain-appointed-ceo-of-niti-aayog-speculation-regarding-a-second-tenure-extension-as-chief-sec-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO, मुख्य सचिव के रूप में दूसरे सेवा विस्तार की अटकलों पर लगा विराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO, मुख्य सचिव के रूप में दूसरे सेवा विस्तार की अटकलों पर लगा विराम
Wed, 22 Jul 2026 07:46 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 22 Jul 2026 07:46 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को केंद्र सरकार ने बड़ा दायित्व सौंपते हुए नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही उन्हें मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में दोबारा सेवा विस्तार मिलने की सभी अटकलों पर विराम लग गया है। उनका वर्तमान कार्यकाल 31 अगस्त 2026 तक निर्धारित है।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव के साथ सीएस अनुराग जैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने बुधवार को जारी आदेश में 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। आदेश के अनुसार, वे पदभार ग्रहण करने की तिथि से अपना कार्यभार संभालेंगे। उनका कार्यकाल उनकी स्वीकृत सेवा-विस्तार अवधि तक और उसके बाद अधिकतम दो वर्ष अथवा अगले आदेश तक रहेगा, जो भी पहले हो। अनुराग जैन मूल रूप से 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें सेवानिवृत्ति से ठीक पहले एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया था। इसके बाद उनका वर्तमान कार्यकाल 31 अगस्त 2026 तक निर्धारित है।
ये भी पढ़ें- MP News: कर्मचारियों के मूल दस्तावेज नहीं रख सकेंगे नियोक्ता, 'राइट टू डिस्कनेक्ट' का अधिकार मिलेगा
पिछले कुछ सप्ताह से यह चर्चा चल रही थी कि क्या उन्हें मुख्य सचिव के रूप में एक और सेवा विस्तार मिलेगा या राज्य को नया मुख्य सचिव मिलेगा। अब नीति आयोग के सीईओ के रूप में उनकी नियुक्ति के बाद यह अटकलें पूरी तरह समाप्त हो गई हैं। अनुराग जैन अक्टूबर 2024 में मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव बने थे। इससे पहले वे केंद्र सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में संयुक्त सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुके हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: उद्योगों की मंजूरी होगी आसान, राज्य में बनेगा ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सचिवालय’
उनके कार्यकाल के दौरान सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी, नौकरशाही में बेहतर समन्वय और केंद्र व राज्य सरकार के बीच मजबूत तालमेल को उनकी प्रमुख उपलब्धियों में माना गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ उनकी दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से लगातार हुई बैठकों को भी उनके सेवा विस्तार की एक अहम वजह माना गया। ग्वालियर निवासी अनुराग जैन ने आईआईटी खड़गपुर से बीटेक और अमेरिका के मैक्सवेल स्कूल से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। वे भोपाल कलेक्टर, अपर मुख्य सचिव (वित्त) और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सचिव के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।