फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Ashok Barnwal takes charge as Chief Secretary; Anurag Jain hands over the responsibility.

MP News: अशोक बर्णवाल ने संभाला मुख्य सचिव का कार्यभार, अनुराग जैन ने सौंपी जिम्मेदारी

Thu, 23 Jul 2026 06:12 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 23 Jul 2026 06:12 PM IST
सार

मध्य प्रदेश को नया मुख्य सचिव मिल गया है। 1991 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल ने गुरुवार को 36वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाल लिया, जबकि अनुराग जैन अब नीति आयोग के सीईओ की जिम्मेदारी निभाएंगे।

विज्ञापन
MP News: Ashok Barnwal takes charge as Chief Secretary; Anurag Jain hands over the responsibility.
अशोक वर्णवाल ने 36वें सीएस के रूप में कार्यभार ग्रहण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1991 बैच के वरिष्ठ अधिकारी अशोक बर्णवाल ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के 36वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। मंत्रालय स्थित मुख्य सचिव कक्ष में निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन ने उन्हें औपचारिक रूप से पदभार सौंपा। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार, 22 जुलाई को अशोक बर्णवाल की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। इसके बाद गुरुवार को उन्होंने प्रदेश के सर्वोच्च प्रशासनिक पद की जिम्मेदारी संभाल ली। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: राजौरा और गोविल को पीछे छोड़ बर्णवाल बने सीएस, प्रशासनिक अनुभव और निर्विवाद छवि बनी ताकत
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद राज्य सरकार ने अशोक बर्णवाल को मध्य प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया है। अशोक बर्णवाल 1991 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं और राज्य शासन में लंबे समय तक विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनसे प्रशासनिक कार्यों में तेजी और सुशासन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: कामकाजी महिलाओं के 59 हॉस्टलों की CAG जांच में बड़ी गड़बड़ी, 22 भवन दूसरे कामों में इस्तेमाल

मूलत: झारखंड के रहने वाले  अशोक बर्णवाल 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे वर्तमान में मध्य प्रदेश सरकार में अपर मुख्य सचिव (ACS), लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।  बीटेक (माइनिंग इंजीनियरिंग) और पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट में उच्च शिक्षा प्राप्त अशोक बर्णवाल को प्रशासनिक अनुभव के आधार पर मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed