फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Barnwal becomes Chief Secretary, surpassing Rajaura and Govil; administrative experience and an unble

MP News: राजौरा और गोविल को पीछे छोड़ बर्णवाल बने सीएस, प्रशासनिक अनुभव और निर्विवाद छवि बनी ताकत

Thu, 23 Jul 2026 07:18 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 23 Jul 2026 07:18 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव के रूप में 1991 बैच के आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल की नियुक्ति ने प्रशासनिक हलकों में वरिष्ठता को लेकर चर्चा छेड़ दी है। उनसे वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद सरकार ने उनके अनुभव और कार्यशैली पर भरोसा जताया।

विज्ञापन
MP News: Barnwal becomes Chief Secretary, surpassing Rajaura and Govil; administrative experience and an unble
अशोक बर्णवाल, राजेश राजौरा और मनोज गोविल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को दिल्ली में नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाए जाने के बाद मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव के रूप में 1991 बैच के आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल की नियुक्ति ने प्रशासनिक हलकों में वरिष्ठता को लेकर चर्चा तेज कर दी है। बर्णवाल से वरिष्ठ 1990 बैच के आईएएस डॉ. राजेश कुमार राजौरा प्रदेश में कार्यरत हैं, जबकि 1991 बैच के ही मनोज गोविल केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर हैं, लेकिन इन दोनों को छोड़ राज्य सरकार ने अशोक बर्णवाल पर भरोसा जताया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO, मुख्य सचिव के रूप में दूसरे सेवा विस्तार की अटकलों पर लगा विराम
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुख्य सचिव पद के लिए डॉ. राजेश राजौरा के नाम पर भी विचार हुआ था, लेकिन उनके नाम पर सहमति नहीं बन सकी। वहीं, मनोज गोविल के केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर हैं। ऐसे में सरकार ने अशोक बर्णवाल को जिम्मेदारी सौंपी। अशोक बर्णवाल की पहचान एक शांत, निर्विवाद और मेहनती अधिकारी के रूप में है। वे   शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ, दोनों पूर्व मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। विभिन्न विभागों में लंबे प्रशासनिक अनुभव और तेज कार्यशैली के कारण उन्हें सरकार का भरोसेमंद अधिकारी माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश को मिले नए मुख्य सचिव, 1991 बैच के IAS अशोक बर्णवाल संभालेंगे प्रशासनिक कमान

1991 बैच के आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल वर्तमान में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं। उनके पास भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग का दायित्व भी रहा है और वे खाद्य सुरक्षा आयुक्त की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। बर्णवाल को मजबूत प्रशासनिक अनुभव वाला अधिकारी माना जाता है। 

ये भी पढ़ें-  MP विधानसभा: 'कीड़ा' टिप्पणी पर घमासान, रिकॉर्ड देखने के बाद स्पीकर बोले- विजयवर्गीय ने यह शब्द नहीं कहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed