{"_id":"6a636cd8c5fe834a83029d50","slug":"mp-news-chief-minister-mohan-yadav-makes-a-major-announcement-from-panna-fast-track-courts-to-be-set-up-in-f-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पन्ना से मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान, प्रदेश के चार शहरों में बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पन्ना से मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान, प्रदेश के चार शहरों में बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
Fri, 24 Jul 2026 07:17 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Fri, 24 Jul 2026 07:17 PM IST
सार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पन्ना दौरे के दौरान युवाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए मध्यप्रदेश के चार शहरों में फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की बात कही। उन्होंने पन्ना को 184.83 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी दी और किसानों से जमीन नहीं बेचने की अपील की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पन्ना दौरे के दौरान युवाओं की शिक्षा और रोजगार से जुड़े मामलों के जल्द निपटारे के लिए मध्यप्रदेश के चार बड़े शहरों में फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में ऐसे विशेष न्यायालय बनाए जाएंगे, ताकि युवाओं से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान हो सके। पन्ना के होमगार्ड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिले को 184.83 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 35 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 210 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भी हस्तांतरित की।
ये भी पढ़ें- MP News: पूर्व IAS नियाज खान बोले- देश में प्रचंड भ्रष्टाचार, यदि CJP राजनीतिक पार्टी बनी तो उससे जुड़ूंगा
किसानों से जमीन न बेचने की अपील
मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड के विकास में केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि करीब एक लाख करोड़ रुपये की इस परियोजना में केंद्र सरकार 90 प्रतिशत राशि उपलब्ध करा रही है। इससे सिंचाई का दायरा बढ़ेगा और क्षेत्र की कृषि व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने किसानों से अपनी जमीन न बेचने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि परियोजना से प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Datia By-Election: उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की साख, जानें सियासी जंग को क्यों खास बना रहे ये पांच फैक्टर?
ग्लास फ्लोर और व्यू प्वाइंट का लोकार्पण किया
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पन्ना के बृहस्पति कुंड में करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से बने ग्लास फ्लोर और व्यू प्वाइंट का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इससे पन्ना में पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और देश-विदेश से पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा। इसके अलावा गुन्नौर और पवई में बने सांदीपनि विद्यालयों सहित कई अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया गया।
ये भी पढ़ें- Datia By Election: दतिया उपचुनाव में दांव पर इन दिग्गजों की साख, सियासी माहौल किसके पक्ष में?
पुलिस में नए पदों पर होगी जल्द भर्ती
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में नए पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है और सरकार कृषि, पशुपालन, पर्यटन तथा उद्योग के क्षेत्र में भी रोजगार के नए अवसर तैयार कर रही है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी नागरिकों के लिए समान कानून लागू करने की दिशा में सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार काम कर रही है।
मुख्यमंत्री यह घोषणाएं भी की
• जुगलकिशोर मंदिर में सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
• महाराज छत्रसाल स्टेडियम को सर्वसुविधा युक्त बनाया जाएगा।
• बृजपुर में महाविद्यालय प्रारंभ किया जाएगा।
• सड़क एवं पुल निर्माण के नए कार्य भी होंगे।