फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Compensation for banana crop damage released; CM says farming doesn't just sustain a household—it als

MP News: केले की फसल के नुकसान का मुआवजा भेजा, सीएम बोले-खेती से सिर्फ घर नहीं चलता, रोजगार भी मिलता है

Thu, 30 Jul 2026 07:07 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 30 Jul 2026 07:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुरहानपुर के बलराम कृषि महोत्सव में कहा कि खेती सिर्फ किसान का घर नहीं चलाती, बल्कि रोजगार और उद्योगों की भी मजबूत नींव है। उन्होंने किसानों से आधुनिक और प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील करते हुए केले की फसल का मुआवजा भी जारी किया।

विज्ञापन
MP News: Compensation for banana crop damage released; CM says farming doesn't just sustain a household—it als
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को बुरहानपुर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि खेती केवल किसान के परिवार का सहारा नहीं है, बल्कि इससे उद्योगों को कच्चा माल मिलता है और लाखों लोगों को रोजगार भी मिलता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक खेती से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वर्ष 2026 को 'कृषक कल्याण वर्ष' के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत 16 विभागों को जोड़कर किसानों के हित में योजनाएं लागू की जा रही हैं। प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे बलराम कृषि महोत्सव का उद्देश्य किसानों को नई तकनीक, आधुनिक कृषि पद्धतियों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है। सीएम ने किसानों से प्राकृतिक खेती, जैविक खेती और उद्यानिकी फसलों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे लागत कम होगी और आमदनी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि जिलों में आयोजित कृषि महोत्सव किसानों को नई तकनीक और सुविधाओं से जोड़ने का माध्यम बन रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: जानिए कौन हैं 'लेडी सिंघम' IPS मोनिका शुक्ला? किसान आंदोलन में बस के सामने चट्टान बनकर हो गईं थी खड़ी
विज्ञापन


केला उत्पादकों को मुआवजा
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान केले की फसल को हुए नुकसान के लिए किसानों के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए मुआवजा राशि भी जारी की। उन्होंने कहा कि सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है और प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए तेजी से सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: एआई, डेटा साइंस, ब्लॉकचेन... नई इंजीनियरिंग ब्रांचों से छात्रों ने बनाई दूरी, सीएसई का दबदबा बरकरार


श्रावण मास पर कांवड़ यात्रियों के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में निकलने वाली कांवड़ यात्राओं को लेकर सभी जिला कलेक्टरों को आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। 

ये भी पढ़ें-   Datia Election 2026 Live: दतिया में पांच बजे तक हुआ 68.78% मतदान, विरोध के बाद लखनपुर में मतदान किया गया शुरू

बुरहानपुर के केले को मिली नई पहचान
सीएम ने कहा कि ताप्ती नदी के आशीर्वाद से बुरहानपुर केला, हल्दी और कपास जैसी उद्यानिकी फसलों के लिए देशभर में पहचान रखता है। उन्होंने बताया कि अब केले से केवल फल ही नहीं, बल्कि उसके रेशों से कपड़े और सजावटी वस्तुएं भी बनाई जा रही हैं। इन उत्पादों की ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए देश-विदेश में बिक्री हो रही है, जिससे जिले को नई पहचान मिल रही है। उन्होंने बताया कि किसानों की मांग पर सरकार ने कपास पर लगने वाला मंडी टैक्स आधा किया, जिससे प्रदेश के कपास उत्पादकों को सीधा लाभ मिला है। 

ये भी पढ़ें-  दतिया उपचुनाव 2026: पिछली बार रिकॉर्ड 80 फीसदी मतदान हुआ था, क्या 30 जुलाई को टूटेगा यह कीर्तिमान

पीएम मित्र पार्क और सिंचाई से मिलेगा फायदा
मुख्यमंत्री ने कहा कि धार में बन रहे पीएम मित्र पार्क का लाभ बुरहानपुर के कपास उत्पादकों को भी मिलेगा। इससे क्षेत्र में प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिले में सिंचाई परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है और सरकार का लक्ष्य हर खेत तक पानी पहुंचाना है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed