फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Following Anurag Jain's appointment as CEO of NITI Aayog, Ashok Barnwal (1991-batch IAS officer) will

MP News: मध्य प्रदेश को मिले नए मुख्य सचिव, 1991 बैच के IAS अशोक बर्णवाल संभालेंगे प्रशासनिक कमान

Wed, 22 Jul 2026 10:01 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 22 Jul 2026 10:01 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल होंगे। वे वर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन का स्थान लेंगे, जिन्हें केंद्र सरकार ने नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।

विज्ञापन
MP News: Following Anurag Jain's appointment as CEO of NITI Aayog, Ashok Barnwal (1991-batch IAS officer) will
पहली तस्वीर में सीएम के साथ आईएएस अशोक वर्णवाल और दूसरी में सीएस अनुराग जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है। वे वर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन का स्थान लेंगे, जिन्हें केंद्र सरकार ने नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाया है। अशोक बर्णवाल 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने बीटेक (माइनिंग इंजीनियरिंग) के साथ पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट में उच्च शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश शासन में अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर कार्यरत हैं। उनके पास भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास का अतिरिक्त प्रभार भी है। साथ ही वे खाद्य सुरक्षा आयुक्त की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। इस संबंध में बुधवार को मध्य प्रदेश समान्य प्रशासन विभाग ने अशोक बर्णवाल को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO, मुख्य सचिव के रूप में दूसरे सेवा विस्तार की अटकलों पर लगा विराम
विज्ञापन


झारखंड से आने वाले बर्णवाल ने बीटेक (माइनिंग इंजीनियरिंग) के साथ पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट में उच्च शिक्षा प्राप्त की है। बर्णवाल को स्वास्थ्य, प्रशासन और नीति निर्माण से जुड़े विभिन्न विभागों में काम करने का लंबा अनुभव है। प्रशासनिक दक्षता और वरिष्ठता के आधार पर उन्हें प्रदेश की नौकरशाही का अनुभवी अधिकारी माना जाता है। अशोक बर्णवाल 31 जनवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP विधानसभा: 'कीड़ा' टिप्पणी पर घमासान, रिकॉर्ड देखने के बाद स्पीकर बोले- विजयवर्गीय ने यह शब्द नहीं कहा

अनुराग जैन को नीति आयोग का सीईओ बनाया 
केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने बुधवार को जारी आदेश में 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। आदेश के अनुसार, वे पदभार ग्रहण करने की तिथि से अपना कार्यभार संभालेंगे। उनका कार्यकाल उनकी स्वीकृत सेवा-विस्तार अवधि तक और उसके बाद अधिकतम दो वर्ष अथवा अगले आदेश तक रहेगा, जो भी पहले हो। अनुराग जैन मूल रूप से 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें सेवानिवृत्ति से ठीक पहले एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया था। इसके बाद उनका वर्तमान कार्यकाल 31 अगस्त 2026 तक निर्धारित है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed