फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Former IAS officer Niyaz Khan says corruption is rampant in the country; if CJP becomes a political p

MP News: पूर्व IAS नियाज खान बोले- देश में प्रचंड भ्रष्टाचार, यदि CJP राजनीतिक पार्टी बनी तो उससे जुड़ूंगा

Fri, 24 Jul 2026 12:43 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 24 Jul 2026 12:43 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पूर्व आईएएस अधिकारी नियाज खान ने सोशल मीडिया पर राजनीति में आने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ते भ्रष्टाचार को देखते हुए यदि भविष्य में CJP (कॉक्रोच जनता पार्टी) बनी, तो वह उससे जुड़ेंगे।

विज्ञापन
MP News: Former IAS officer Niyaz Khan says corruption is rampant in the country; if CJP becomes a political p
आईएएस नियाज खान - फोटो : भोपाल

विस्तार

मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नियाज खान ने सोशल मीडिया पोस्ट और एक वीडियो जारी कर राजनीति में आने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ते भ्रष्टाचार और गिरते राजनीतिक स्तर को देखते हुए उन्हें लगता है कि सक्रिय राजनीति के माध्यम से देश की सेवा करनी चाहिए।
विज्ञापन

नियाज खान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह कांग्रेस में जाना चाहते हैं, लेकिन उनके "उदारवादी हिंदू" विचारों के कारण उन्हें वहां जगह नहीं मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि भविष्य में "कॉक्रोच पार्टी" नाम से कोई नई राजनीतिक पार्टी बनती है, तो वह उससे जुड़ना पसंद करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मुख्यमंत्री आज पन्ना में 204 करोड़ रुपये से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
विज्ञापन
विज्ञापन




युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेंगे 
वीडियो संदेश में नियाज खान ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद उनका उद्देश्य देश के युवाओं को सही दिशा देना, उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना, शांतिपूर्ण समाज की ओर प्रेरित करना और बेहतर शिक्षा के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से सनातन धर्म और हिंदुत्व से जुड़े अपने विचार सार्वजनिक रूप से रखते रहे हैं। उनका दावा है कि इसी वजह से कांग्रेस उनको अपने साथ नहीं लेगी और ना ही उनसे कभी संपर्क हुआ। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने भी उन्हें कोई महत्व नहीं दिया और न ही उन्हें पसंद किया। उनके अनुसार, इसी कारण उन्हें सरकारी सेवा के दौरान भी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं मिली। 

ये भी पढ़ें-  Bhopal Metro: शनिवार से मेट्रो की नई टाइमिंग लागू,हर 15 मिनट में ट्रेन, जानिए पहली और आखिरी ट्रेन का समय

किताबों और बयानों को लेकर भी रहे हैं चर्चा में
नियाज खान अपनी किताबों और सार्वजनिक बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने अब तक सात उपन्यास लिखे हैं। उनकी पुस्तक पर आधारित वेब सीरीज 'आश्रम' बनने का दावा भी उन्होंने किया था। इस मामले में क्रेडिट नहीं मिलने को लेकर उन्होंने निर्माता के खिलाफ अदालत का रुख भी किया था।
उन्होंने "ब्राह्मण द ग्रेट" नाम से एक पुस्तक भी लिखी है, जिसमें सनातन धर्म और ब्राह्मण समाज से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed