फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Jagdishpur Fort, developed at a cost of ₹10 crore, inaugurated; CM says Jagdishpur is a symbol of glo

MP News: 10 करोड़ में विकसित जगदीशपुर किले का लोकार्पण, सीएम बोले- गौरवशाली विरासत का प्रतीक है जगदीशपुर

Sun, 19 Jul 2026 06:38 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 19 Jul 2026 06:38 PM IST
सार

जगदीशपुर में कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरकार ऐतिहासिक विरासत को सम्मान देने के साथ सुशासन और समानता का संदेश दे रही है। उन्होंने प्रदेश में वर्षा की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को किसानों की हरसंभव मदद के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि 23 जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई हैं। 

विज्ञापन
MP News: Jagdishpur Fort, developed at a cost of ₹10 crore, inaugurated; CM says Jagdishpur is a symbol of glo
सीएम मोहन यादव कैबिनेट बैठक में मंत्रियों के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को जगदीशपुर में आयोजित कैबिनेट की बैठक से पहले कहा कि यह बैठक केवल प्रशासनिक निर्णयों तक सीमित नहीं है, बल्कि समानता, न्याय और मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक विरासत को सम्मान देने का प्रयास भी है। उन्होंने कहा कि जगदीशपुर गोंड राजवंश, सिंधिया और राजपूत शासनकाल की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। इसी ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए यहां कैबिनेट बैठक आयोजित की गई है। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से विकसित जगदीशपुर किले का लोकार्पण किया। साथ ही किले के इतिहास और उसके संरक्षण पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। बैठक में मंत्रियों का स्वागत गोंड पेंटिंग और पौधे भेंट कर किया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP UCC: मोहन कैबिनेट ने यूसीसी मसौदे को दी मंजूरी, निकाह हलाला होगा दंडनीय अपराध; लिन-इन के लिए सख्त नियम
विज्ञापन


डेस्टिंनेशन कैबिनेट ऐतिहासिक स्थलों को जोड़ने की परंपरा 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने कैबिनेट बैठकों को प्रदेश के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले स्थलों से जोड़ने की परंपरा शुरू की है। अब तक जबलपुर, सिंग्रामपुर, महेश्वर, इंदौर के राजवाड़ा, पचमढ़ी, खजुराहो और नागलवाड़ी में विशेष कैबिनेट बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। इन स्थानों का चयन रानी दुर्गावती, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर, राजा भभूत सिंह और क्रांतिसूर्य टंट्या मामा जैसे महान व्यक्तित्वों की स्मृति को सम्मान देने के उद्देश्य से किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: सीएम मोहन यादव ने छोड़ा VIP काफिला, मंत्री और अफसर इलेक्ट्रिक बस से पहुंचेंगे कैबिनेट बैठक में
 
23 जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई 
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में वर्षा की स्थिति की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक आठ जिलों में सामान्य से अधिक, 23 जिलों में सामान्य और 23 जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। अब तक इंदौर, बुरहानपुर, नीमच, देवास, आगर-मालवा, भिंड, सीहोर और हरदा में सामान्य से अधिक वर्षा हुई। अब तक प्रदेश के 23 जिलों में सामान्य से कम और 23 जिलों में सामान्य वर्षा हुई है। अलीराजपुर अति अल्प वर्षा से प्रभावित हैं। उन्होंने अधिकारियों को मानसून की स्थिति पर लगातार नजर रखने और जरूरत पड़ने पर किसानों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed