{"_id":"6a620dcbd834ee778b02e41d","slug":"mp-news-massive-recruitment-drive-in-madhya-pradesh-police-government-approves-9-662-posts-recruitment-proc-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मध्य प्रदेश पुलिस में बंपर भर्ती! 9,662 पदों पर मोहन सरकार की मंजूरी, जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मध्य प्रदेश पुलिस में बंपर भर्ती! 9,662 पदों पर मोहन सरकार की मंजूरी, जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
Thu, 23 Jul 2026 06:19 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Thu, 23 Jul 2026 06:19 PM IST
सार
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने पुलिस विभाग में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। पहले चरण में आरक्षक से लेकर उपनिरीक्षक तक विभिन्न पदों पर भर्ती होगी, जबकि कुल 18 हजार पद भरने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद गृह विभाग ने गुरुवार को चार अलग-अलग आदेश जारी कर विभिन्न श्रेणियों के पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने तीन दिन पहले पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में रिक्त पदों को जल्द भरने के निर्देश दिए थे। उन्होंने हाल ही में पुलिस विभाग में करीब 25 हजार अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति होने पर संतोष जताते हुए कहा था कि भर्ती और पदोन्नति की प्रक्रिया लगातार जारी रखी जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पदोन्नति की प्रक्रिया भविष्य में भी निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पदोन्नति से शेष अधिकारियों, कर्मचारियों को चक्रीय क्रम में पदोन्नत करने के आदेश भी सितंबर माह में जारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस में 18 हजार पद भरे जाने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में स्वीकृत 9662 पदों के अलावा शेष आदेश भी शीघ्र जारी किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- MP News: कामकाजी महिलाओं के 59 हॉस्टलों की CAG जांच में बड़ी गड़बड़ी, 22 भवन दूसरे कामों में इस्तेमाल
किन पदों पर होगी भर्ती
गृह विभाग के आदेश के अनुसार भर्ती के लिए स्वीकृत पदों में शामिल हैं। इसमें आरक्षक (जीडी) – 7,500 पद, आरक्षक (चालक) – 1,000 पद, सूबेदार (आशुलिपिक) – 135 पद, सहायक उपनिरीक्षक (आशुलिपिक) – 520 पद, सूबेदार – 81 पद, उपनिरीक्षक (जिला पुलिस बल) – 312 पद, उपनिरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल) – 69 पद, उपनिरीक्षक (क्यूडी) – 4 पद, उपनिरीक्षक (अंगुल चिन्ह) – 22 पद, उपनिरीक्षक (आयुध) – 10 पद, उपनिरीक्षक (फोटो) – 9 पद शामिल है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: राजौरा और गोविल को पीछे छोड़ बर्णवाल बने सीएस, प्रशासनिक अनुभव और निर्विवाद छवि बनी ताकत
18 हजार पद भरने का लक्ष्य
प्रदेश में कुल 18 हजार पुलिस पदों पर भर्ती की जाएगी। फिलहाल 9,662 पदों को मंजूरी दी गई है, जबकि शेष पदों के लिए भी जल्द आदेश जारी करने की बातक कहीं जा रही है। पिछले वर्ष 8,500 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी गई थी और इस वर्ष भी बड़े पैमाने पर भर्ती की जा रही है। सरकार का लक्ष्य मध्य प्रदेश पुलिस को देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस बनाना है।
ये भी पढ़ें- 'कीड़ा' टिप्पणी विवाद: सिंघार पर पलटवार,मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले-ऐसा कहा ही नहीं, करूंगा मानहानि का मुकदमा