फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Paras Defence to set up a 6,200 crore semiconductor unit in MP; over 2,500 youths to get employment.

MP News: पारस डिफेंस एमपी में लगाएगी 6,200 करोड़ की सेमीकंडक्टर यूनिट, 2,500 से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार

Tue, 21 Jul 2026 07:48 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 21 Jul 2026 07:48 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग को बड़ा निवेश मिलने जा रहा है। पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज ने राज्य में 6,200 करोड़ रुपये के निवेश और 2,500 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित करने की योजना का ऐलान किया है, जिसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

विज्ञापन
MP News: Paras Defence to set up a 6,200 crore semiconductor unit in MP; over 2,500 youths to get employment.
सीएम के साथ पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के अधिकारी चर्चा करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग को बड़ा निवेश मिलने जा रहा है। रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र की अग्रणी कंपनी पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड राज्य में करीब 6,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी की प्रस्तावित परियोजना से 2,500 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। इस संबंध में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मंजुल शरद शाह ने मंगलवार को विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेशकों का स्वागत करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध करा रहा है और सरकार निवेशकों को हरसंभव सहयोग देगी। इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और पारस डिफेंस के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी किए गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP UCC Bill: सीएम यादव से मंत्री सारंग तक किसने क्या कहा? जानिए यूसीसी पर बीजेपी-कांग्रेस की पूरी प्रतिक्रिया
विज्ञापन


सेमीकंडक्टर नीति से प्रभावित हुई कंपनी
प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन राघवेंद्र कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि राज्य की नई सेमीकंडक्टर नीति से प्रभावित होकर कंपनी ने मध्यप्रदेश में अपनी यूनिट स्थापित करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने परियोजना के लिए भूमि का प्रारंभिक चयन भी कर लिया है और जल्द ही भूमि आवंटन का औपचारिक प्रस्ताव सरकार को सौंपेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी में UCC बिल पास: सीएम यादव बोले- 'अलग-अलग मजहबी तौल कांटा नहीं चलेगा', सदन में जमकर हुआ हंगामा

उज्जैन के डीएमआईसी क्षेत्र में लग सकती है यूनिट
कंपनी की योजना विश्वस्तरीय ओएसएटी आउटसोर्स सेमीकंडकर असमेंली एंड टेस्ट इकाई स्थापित करने की है। इसके लिए लगभग 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। एमपीआईडीसी ने कंपनी को डीएमआईसी विक्रम उद्योगपुरी लिमिटेड, उज्जैन (फेज-2) में करीब 40 एकड़ भूमि दिखाई है। कंपनी के अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर इसे परियोजना के लिए उपयुक्त माना है। 

ये भी पढ़ें-  MP Assembly Session live: विधानसभा में फायर सेफ्टी कानून पास, कैलाश विजयवर्गीय बोले- जन-धन की हानि होगी कम

रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख कंपनी
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड देश की प्रमुख रक्षा एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनियों में शामिल है। कंपनी रक्षा, अंतरिक्ष और एयरोस्पेस क्षेत्र के लिए अत्याधुनिक तकनीक और उपकरण विकसित करती है। इसके उत्पादों में ऑप्टिक्स एवं ऑप्ट्रॉनिक्स सिस्टम, डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स, एंटी-ड्रोन सिस्टम, आरएफ एवं माइक्रोवेव सिस्टम, स्पेस टेक्नोलॉजी, क्वांटम टेक्नोलॉजी और हाई-प्रिसिजन इंजीनियरिंग समाधान शामिल हैं। कंपनी के विनिर्माण संयंत्र महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना में संचालित हैं। यह रक्षा मंत्रालय, डीआरडीओ, इसरो और अन्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को तकनीकी समाधान उपलब्ध कराती है। कंपनी भारतीय शेयर बाजार के एनएसई और बीएसई में सूचीबद्ध है और रक्षा क्षेत्र में चार दशक से अधिक का अनुभव रखती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed