फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Senior 1990-batch IAS officer Dr. Rajesh Rajora transferred to Noronha Administration Academy; govern

MP News: सीएस बर्णवाल से वरिष्ठ IAS डॉ. राजेश राजौरा मंत्रालय से बाहर हुए, नरोन्हा प्रशासन अकादमी भेजा गया

Fri, 24 Jul 2026 11:43 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 24 Jul 2026 11:43 PM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. राजेश कुमार राजौरा का तबादला कर उन्हें आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाया है। यह फैसला इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि राजौरा नए मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल से एक बैच वरिष्ठ हैं।

विज्ञापन
MP News: Senior 1990-batch IAS officer Dr. Rajesh Rajora transferred to Noronha Administration Academy; govern
राजेश राजौरा को मंत्रालय से हटाया, नरोन्हा प्रशासन अकादमी के महानिदेशक बने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. राजेश कुमार राजौरा का तबादला करते हुए उन्हें आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल का महानिदेशक नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी किए। डॉ. राजौरा अब तक नर्मदा घाटी विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट कंपनी लिमिटेड के प्रबंध संचालक तथा जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में कार्यरत थे। अब उन्हें मंत्रालय से हटाकर नरोन्हा प्रशासन अकादमी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-   Datia By-Election: उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की साख, जानें सियासी जंग को क्यों खास बना रहे ये पांच फैक्टर?
विज्ञापन


वरिष्ठता के लिहाज से अहम माना जा रहा फैसला
प्रशासनिक हलकों में इस तबादले को वरिष्ठता के नजरिए से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। डॉ. राजेश राजौरा 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जबकि हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल 1991 बैच के अधिकारी हैं। यानी राजौरा, बर्णवाल से एक बैच वरिष्ठ हैं। सरकारी व्यवस्था में सामान्यतः जब किसी अधिकारी से जूनियर अधिकारी को मुख्य सचिव बनाया जाता है, तब उससे वरिष्ठ अधिकारियों को मंत्रालय से बाहर किसी संवैधानिक, प्रशिक्षण या अन्य महत्वपूर्ण संस्थान में पदस्थ किया जाता है, ताकि प्रशासनिक पदानुक्रम में व्यावहारिक स्थिति बनी रहे। इसी परंपरा के तहत डॉ. राजौरा का तबादला भी देखा जा रहा है। आदेश के अनुसार, डॉ. राजौरा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, मध्य प्रदेश, भोपाल का महानिदेशक बनाया गया है। आदेश 24 जुलाई 2026 को मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के हस्ताक्षर से जारी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मध्यप्रदेश में मेडिकल पढ़ाई होगी सस्ती, नीट मेरिट छात्रों की फीस एक-तिहाई घटेगी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed