फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: State President Khandelwal said – the budget is a vision document for overall development and gives n

MP News: प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल बोले-बजट जनकल्याण को नई ऊंचाई देने वाला और समग्र विकास का दृष्टिपत्र है

Wed, 18 Feb 2026 09:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 18 Feb 2026 09:29 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने 2026-27 के बजट को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है। उनका कहना है कि यह बजट गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ अधोसंरचना को मजबूती देगा।

विज्ञापन
MP News: State President Khandelwal said – the budget is a vision document for overall development and gives n
हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मध्यप्रदेश सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट को विकसित मध्यप्रदेश की दिशा में मजबूत कदम बताया है। भोपाल में प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट जनकल्याण को नई ऊंचाई देने वाला और समग्र विकास का दृष्टिपत्र है। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, युवा, नारी और किसानों के सशक्तिकरण पर केंद्रित है तथा नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को आगे बढ़ाने वाला है। उन्होंने बताया कि 4,38,317 करोड़ रुपये के इस बजट में पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर अधोसंरचना और दीर्घकालिक विकास पर विशेष जोर दिया गया है। राज्य के स्वयं के कर राजस्व में 10.6 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान प्रदेश की आर्थिक मजबूती को दर्शाता है। अनुसूचित जनजाति विभाग के लिए 47,429 करोड़ तथा अनुसूचित जाति विभाग के लिए 31,192 करोड़ रुपये का प्रावधान सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Budget 2026: 'चीता संरक्षण, धार्मिक पर्यटन और कृषि को समर्पित ये बजट', सीएम मोहन यादव की आई प्रतिक्रिया

विज्ञापन

खण्डेलवाल ने कहा कि पिछले दो वर्षों में प्रति व्यक्ति आय 1,41,000 रुपये से बढ़कर 1,69,000 रुपये हो गई है, जो प्रभावी आर्थिक नीतियों का परिणाम है। किसानों के लिए 1 लाख सोलर पंप, प्राकृतिक खेती के लिए 1 लाख हेक्टेयर का लक्ष्य और फसल बीमा के लिए 1,300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, जिससे कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी। महिलाओं के लिए ‘लाड़ली बहना योजना’ हेतु 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि निर्धारित की गई है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 25 हजार करोड़ रुपये के ऋण प्रावधान तथा खेलों के विकास के लिए 815 करोड़ रुपये रखे गए हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 23 हजार करोड़ और ग्रामीण सड़कों के लिए 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मोहन यादव के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट सशक्त मध्यप्रदेश की नींव को और मजबूत करेगा तथा प्रदेश को समृद्ध राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Budget 2025: 'बातों के बताशे, जनहित के मुद्दे गायब', पूर्व सीएम कमलनाथ ने बताया जनता से विश्वासघात वाला बजट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed