फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: PM Modi Connects With Seva Sankalp Riders, CM Transfers Rs 212.57 Cr to 35.42 Lakh Beneficiaries

मध्यप्रदेश: पीएम मोदी ने बाइकर्स से किया संवाद, सीएम मोहन ने 35.42 लाख हितग्राहियों को दिए 212.57 करोड़

Thu, 24 Sep 2026 12:55 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 24 Sep 2026 12:55 PM IST
सार

देवास के पुंजापुरा में सेवा संकल्प अभियान के मंच से पीएम मोदी ने बाइक यात्रा के राइडर्स से वर्चुअल संवाद किया। इसी कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 35.42 लाख हितग्राहियों के खातों में 212.57 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।

विज्ञापन
MP: PM Modi Connects With Seva Sankalp Riders, CM Transfers Rs 212.57 Cr to 35.42 Lakh Beneficiaries
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवास के पुंजापुरा में गुरुवार को सेवा और जनकल्याण से जुड़े दो बड़े कार्यक्रम एक साथ हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प बाइक यात्रा में शामिल राइडर्स से वर्चुअली संवाद किया, वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 35.42 लाख हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक से 212.57 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वड़नगर तक बाइक यात्रा निकाली जा रही है। 17 सितंबर को शुरू हुई इस यात्रा में 250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री शामिल हैं। यात्रा के दौरान अलग-अलग राज्यों के जिलों और गांवों में सेवा, जनसंवाद और राष्ट्रीय एकता से जुड़े संदेशों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल: एफआईआर के बाद निलंबित टीआई बोले- ‘हर पुलिसवाला सब कुछ नहीं कह सकता’; महिला अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन


पुंजापुरा में राइडर दीपेश गोटी ने पीएम से साझा किया अनुभव
पुंजापुरा में मुख्यमंत्री यादव की मौजूदगी में सेवा यात्री दीपेश गोटी ने प्रधानमंत्री मोदी से वर्चुअल संवाद किया। शाजापुर जिले के रहने वाले गोटी ने यात्रा के अनुभव साझा करते हुए बताया कि अलग-अलग राज्यों के युवाओं से मिलने, उनकी भाषाएं सीखने और संस्कृति को समझने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान पीएम आवास योजना के हितग्राहियों से भी मुलाकात हुई। अलग-अलग सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को नमो ऐप से जोड़ने का काम भी किया जा रहा है। व्यापार के लिहाज से स्थानीय लोगों के मोबाइल नंबर लेने की बात पर प्रधानमंत्री ने प्रसन्नता जताई और कहा कि मध्यप्रदेश के युवा भी व्यापार और स्वरोजगार के अवसर तलाश रहे हैं। यात्रा में ‘माय प्रॉमिस टू मोदी जी’ नाम से नवाचार भी किया गया है। इसके तहत 25 सेवा कार्य तय किए गए हैं और हर सेवा यात्री को इनमें से किसी एक सेवा कार्य का संकल्प दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: एमपी ने ई-मोबिलिटी में लगाई 16 पायदान की छलांग, सातवें स्थान पर पहुंचा; ई-वाहनों के पंजीयन 124% बढ़े

सीएम बोले- यात्राओं का हमारी संस्कृति में पुराना महत्व
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वड़नगर से वाराणसी तक युवाओं की बाइक यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान सेवा, जनसंवाद और राष्ट्रीय एकता से जुड़े संदेश लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से यात्राओं का विशेष महत्व रहा है। सेवा और एकात्मता के लिए सनातन परंपरा में यात्राएं निकाली जाती रही हैं।


ये भी पढ़ें-  नमामि भारतम्: मध्य भारत प्रांत में 610 स्थानों पर गूंजेगा वंदे मातरम्, शुक्रवार सुबह 11 बजे सामूहिक गायन

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 35.42 लाख हितग्राहियों को राशि
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 35.42 लाख हितग्राहियों के खातों में 212.57 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की। इससे पेंशन हितग्राहियों को सीधे आर्थिक सहायता मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण की योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने लाड़ली बहना योजना, किसानों के लिए सिंचाई और गेहूं खरीदी, शिक्षा तथा युवाओं के लिए रोजगार से जुड़े प्रयासों का भी उल्लेख किया।

करणावत को थाना, पुलिसकर्मियों के लिए आवास की घोषणा
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करणावत के पुलिस सहायता केंद्र को पुलिस थाने में बदलने की घोषणा की। उन्होंने पुलिस बल के लिए शासकीय आवास बनाने तथा खाद आदि के भंडारण के लिए सरकारी गोदाम के निर्माण की अनुमति और आवश्यक राशि स्वीकृत करने की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पुलिस विभाग में 18 हजार पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके साथ ही सरकार की ओर से कुल 85 हजार नए पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: बस कहां पहुंची, अब लाइव पता चलेगा; पैनिक बटन से सुरक्षा, प्रशिक्षित ड्राइवर, 25 सितंबर से शुरू होगी सेवा

35 हजार किमी से ज्यादा की बाइक यात्रा
सेवा संकल्प बाइक यात्रा वाराणसी से वड़नगर और वड़नगर से वाराणसी तक 35 हजार किलोमीटर से अधिक दूरी तय करेगी। यात्रा का बड़ा हिस्सा मध्यप्रदेश से होकर गुजर रहा है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से जिम्मेदार और जागरूक बनने का आह्वान किया। यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन और उपलब्धियों से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित करने वाले वाहन भी शामिल हैं। अलग-अलग स्थानों पर सेवा, जनसंवाद और राष्ट्रीय एकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed