{"_id":"6a4918b161e307dc9009998f","slug":"mp-weather-heavy-rainfall-continues-across-mp-indore-received-the-most-rain-in-the-last-24-hours-though-ove-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather: एमपी में झमाझम का दौर जारी, 24 घंटे में इंदौर सबसे ज्यादा भीगा, अब तक सामान्य से 13% कम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather: एमपी में झमाझम का दौर जारी, 24 घंटे में इंदौर सबसे ज्यादा भीगा, अब तक सामान्य से 13% कम बारिश
Sat, 04 Jul 2026 08:19 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sat, 04 Jul 2026 08:19 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 64.1 मिमी बारिश इंदौर में दर्ज की गई, जबकि भोपाल में 34.6 मिमी वर्षा हुई। वहीं, सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मलाजखंड (18 मिमी) और जबलपुर (17 मिमी) में सबसे ज्यादा बारिश हुई। प्रदेश में अब तक सामान्य से 13 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग को जुलाई में अच्छी बारिश की उम्मीद है।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में शनिवार को मानसून का असर अलग-अलग जिलों में अलग-अलग देखने को मिला। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई, जबकि सुबह से शाम तक के नौ घंटे में बारिश का दायरा सीमित रहा। मौसम विभाग के शाम 5:30 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में इंदौर सबसे ज्यादा भीगा, जबकि सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मलाजखंड और जबलपुर में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई।
24 घंटे में इंदौर सबसे ज्यादा भीगा
पिछले 24 घंटे में इंदौर में 64.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा मंडला में 53.9 मिमी, खंडवा में 46 मिमी, भोपाल में 34.6 मिमी, दतिया में 32.8 मिमी, नौगांव में 32 मिमी, मलाजखंड में 30.8 मिमी, बैतूल में 25.4 मिमी, रतलाम में 24 मिमी, धार में 22.9 मिमी, नर्मदापुरम में 20.8 मिमी, जबलपुर में 19.4 मिमी, उमरिया में 18.4 मिमी और खरगोन में 16 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा पचमढ़ी में 11.2 मिमी, दमोह में 10 मिमी, सिवनी में 9.6 मिमी, ग्वालियर में 7.8 मिमी, खजुराहो में 7.3 मिमी, सागर में 6.6 मिमी, गुना में 5.8 मिमी, राजगढ़ में 5 मिमी, नरसिंहपुर में 4 मिमी और रायसेन में 3.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
9 घंटे में यहां बरसे सबसे ज्यादा बादल
शनिवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मलाजखंड में 18 मिमी बारिश हुई। इसके बाद जबलपुर में 17 मिमी, राजगढ़ में 15 मिमी, इंदौर में 10 मिमी, मंडला और खरगोन में 6-6 मिमी, धार और उज्जैन में 3-3 मिमी, बैतूल और पचमढ़ी में 2-2 मिमी, जबकि दमोह में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं भोपाल, ग्वालियर, दतिया, गुना, नर्मदापुरम, खंडवा, रायसेन, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, खजुराहो, नरसिंहपुर, नौगांव, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, सीधी, टीकमगढ़ और उमरिया में इस दौरान बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
प्रदेश में अब तक 13 प्रतिशत कम बारिश
प्रदेश में अब तक 135.3 मिमी (5.3 इंच) बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 156.1 मिमी (6.2 इंच) होनी चाहिए थी। यानी अब तक 13 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 35 प्रतिशत कम, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
यह भी पढ़ें-कांग्रेस में अनुशासन का डंडा: पार्टी विरोधी बयान देने वाले नेताओं पर एक्शन शुरू, जिलाध्यक्ष तैयार करेंगे सूची
जुलाई से अच्छी बारिश की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार जून में मानसून की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही, लेकिन जुलाई में अच्छी बारिश की संभावना है। सामान्य तौर पर प्रदेश की कुल मानसूनी बारिश का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा जुलाई में ही दर्ज होता है। भोपाल में जुलाई के दौरान करीब 14 इंच और जबलपुर में 17 इंच से अधिक सामान्य बारिश होती है।
यह भी पढ़ें-भोपाल में स्मार्ट डस्टबिन बने कबाड़ः कई जंग खा रहे तो कई बेकार पड़े, साढ़े 13 करोड़ की योजना पर उठे सवाल
इन जिलों में कम और ज्यादा बारिश
अब तक अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, अलीराजपुर, बड़वानी, भिंड, दतिया, धार, ग्वालियर, झाबुआ, खंडवा, मुरैना, नर्मदापुरम, रायसेन, रतलाम, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में सामान्य से कम बारिश हुई है। वहीं भोपाल, अशोकनगर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, श्योपुर, बुरहानपुर, खरगोन, बैतूल, देवास, गुना, हरदा, इंदौर, शाजापुर और सीहोर में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। देवास सबसे ज्यादा बारिश वाला जिला बना हुआ है, जहां अब तक करीब 12 इंच बारिश हो चुकी है। भोपाल में साढ़े 9 इंच और इंदौर में साढ़े 12 इंच से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।