सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Storms and rain in several districts including Bhopal; weather system active across 35 districts;

MP Weather: भोपाल समेत कई जिलों में आंधी-बारिश,35 जिलों में सिस्टम एक्टिव,15 से 18 जून के बीच मानसून की एंट्री

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 13 Jun 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, जबकि कई जिलों में आंधी का असर भी देखने को मिला। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने और 15 से 18 जून के बीच प्रदेश में मानसून की एंट्री की संभावना जताई है।

MP Weather: Storms and rain in several districts including Bhopal; weather system active across 35 districts;
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। शनिवार शाम राजधानी भोपाल में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। दिनभर की उमस और गर्मी के बाद हुई बारिश से लोगों को राहत मिली। भोपाल के अलावा सीहोर, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, पिपरिया, जबलपुर, सिवनी और अन्य जिलों में भी बारिश का दौर देखने को मिला।


35 जिलों में सक्रिय रहा मौसम सिस्टम
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 35 जिलों में आंधी, गरज-चमक और बारिश दर्ज की गई। कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली तो कई स्थानों पर तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर समेत कई जिलों में मौसम सक्रिय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबलपुर और सीहोर में सबसे तेज हवाएं
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जबलपुर और सीहोर में हवा की रफ्तार सबसे ज्यादा 74 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। इसके अलावा अशोकनगर में 59 किलोमीटर, ग्वालियर में 57 किलोमीटर और भोपाल में 56 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की खबरें भी सामने आईं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मासूम को लगा दिया फॉर्मेलिन इंजेक्शन, मौत के बाद दो नर्सों पर FIR की गई दर्ज

आंधी-बारिश से तापमान में आई गिरावट
प्री-मानसून बारिश का असर तापमान पर भी दिखाई दे रहा है। कई शहरों में दिन के तापमान में 3 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है और मौसम अपेक्षाकृत सुहाना हो गया है।

यह भी पढ़ें-ओपन स्कूल आ लौट चलें, मदरसा बोर्ड, CBSE ऑन डिमांड का परीक्षा परिणाम घोषित, दिसंबर में हुई थी परीक्षा


15 से 18 जून के बीच मानसून की दस्तक संभव
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने फिर गति पकड़ ली है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए 15 से 18 जून के बीच मानसून के मध्य प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक और नियमित बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed