{"_id":"6a0fb7103994c4baeb085e18","slug":"mp-weather-today-madhya-pradesh-begins-to-swelter-even-before-the-onset-of-nautapa-scorching-heat-prevails-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: नौतपा से पहले ही तपने लगा एमपी, कई जिलों में आग उगलती गर्मी, चार जिलों में लू का रेड अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: नौतपा से पहले ही तपने लगा एमपी, कई जिलों में आग उगलती गर्मी, चार जिलों में लू का रेड अलर्ट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Fri, 22 May 2026 07:31 AM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश में नौतपा से पहले ही भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। चार जिलों में तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 41 जिलों में गर्म हवाओं का असर रहेगा। मौसम विभाग ने 31 मई तक राहत नहीं मिलने और लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह से ही तेज धूप और झुलसाने वाली हवाओं के कारण हालात ऐसे बन रहे हैं मानो पूरा प्रदेश गर्म तंदूर में बदल गया हो। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 31 मई तक गर्मी अपने चरम पर रह सकती है और कई इलाकों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने की आशंका है। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना और सतना के लिए तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में दोपहर के समय हालात बेहद गंभीर रह सकते हैं।
इन जिलों में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट
ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भीषण गर्मी और तेज लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्से गर्म हवाओं की चपेट में हैं। ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं।
येलो अलर्ट वाले जिले
भोपाल, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, शाजापुर, रायसेन, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर समेत कई जिलों में तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच रह सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-समय रहते सुन लेते माता-पिता तो बच जाती जान, निष्पक्ष जांच की मांग
नौतपा में और बढ़ेगी तपिश
25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इसके बाद भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर सहित पूरे प्रदेश में गर्मी का प्रकोप और बढ़ जाएगा। अगले 9 से 10 दिन तक दिन और रात दोनों समय तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें-पटवारी बोले-सरकार को कमजोर करने में जुटे शिवराज,कैलाश,प्रहलाद,BJP नेता ही बता रहे माफिया राज
दोपहर में घर से निकलने से बचने की सलाह
मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है। विशेषज्ञों ने पर्याप्त पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सिर ढंककर रखने की सलाह दी है।

Trending Videos

कमेंट
कमेंट X