Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Cold intensifies in Madhya Pradesh: Katni is now colder than Pachmarhi, with the mercury at 10.4 degrees; the

मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड: पचमढ़ी से भी ठंडा कटनी,पारा 10.4 डिग्री पर, प्रदेश में अगले चार दिन और बढ़ेगी ठिठुरन

Tue, 10 Nov 2026 07:09 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 10 Nov 2026 07:09 AM IST
सार

कटनी का करौंदी 10.4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। पचमढ़ी में पारा 13.4 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में तापमान 1 से 2 डिग्री और गिरने का अनुमान जताया है। नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर बढ़ सकता है।

विज्ञापन
Cold intensifies in Madhya Pradesh: Katni is now colder than Pachmarhi, with the mercury at 10.4 degrees; the
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में दिवाली के बाद ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रात के तापमान में लगातार गिरावट के बीच कटनी का करौंदी प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बन गया है। यहां न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खास बात यह है कि प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी रात का तापमान इससे ज्यादा रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों में पारा 1 से 2 डिग्री तक और नीचे जा सकता है।
विज्ञापन


पहाड़ी इलाकों से ज्यादा ठंडे हुए मैदानी क्षेत्र
इस बार नवंबर की शुरुआत में ही ठंड का असर तेज होने लगा है। करौंदी के अलावा अमरकंटक और कल्याणपुर में भी रात का तापमान 12 डिग्री से नीचे बना हुआ है। बीती रात दर्ज तापमान के आंकड़ों में कई शहरों में ठंड बढ़ने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन


प्रमुख शहरों और इलाकों का न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा।
करौंदी : 10.4 डिग्री
अमरकंटक : 11.4 डिग्री
कल्याणपुर : 11.8 डिग्री
दमोह : 12.5 डिग्री
रायसेन : 12.6 डिग्री
उमरिया : 13 डिग्री
जबलपुर : 13.4 डिग्री
पचमढ़ी : 13.4 डिग्री
छिंदवाड़ा : 13.5 डिग्री
मलाजखंड और रीवा : 13.6 डिग्री
मंडला : 13.8 डिग्री
भोपाल और इंदौर : 14 डिग्री
नौगांव : 14.5 डिग्री

आखिर करौंदी में इतनी ठंड क्यों पड़ रही?
कटनी जिले का करौंदी इन दिनों तापमान के मामले में पचमढ़ी को भी पीछे छोड़ रहा है। इसकी एक वजह यहां की भौगोलिक स्थिति है। करौंदी विंध्याचल पर्वत श्रृंखला की पहाड़ियों के ढलान पर बसा है। रात में पहाड़ियों की ऊपरी सतह की हवा ठंडी होकर भारी हो जाती है और नीचे की ओर बहने लगती है। इस प्रक्रिया को कैटाबेटिक विंड्स और थर्मल इन्वर्जन से जोड़कर देखा जाता है। इसके चलते ढलान और निचले इलाकों में रात के समय तापमान तेजी से गिर सकता है। यही वजह है कि करौंदी में इन दिनों ज्यादा ठंड महसूस हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के बाद बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, 10 नवंबर की रात से उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर मध्य प्रदेश में दो दिन बाद दिखाई दे सकता है। हालांकि फिलहाल प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। पूर्वी हिस्से में ट्रफ गुजरने के कारण कुछ स्थानों पर हल्के बादल छा सकते हैं। अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट होने का अनुमान है। नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर विशेष रूप से ग्वालियर-चंबल संभाग में बढ़ सकता है। यहां उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं का असर ज्यादा रहता है।


यह भी पढ़ें-भोपाल में दिवाली की रात आग का तांडव: तीसरी मंजिल पर फंसा परिवार, 40 फीट ऊंचाई से रस्सी के सहारे तीनों को बचाया

नवंबर में भी बारिश के बन सकते हैं आसार
प्रदेश में नवंबर के दौरान तापमान में गिरावट के साथ मौसम में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में नवंबर के दौरान बारिश का पुराना ट्रेंड रहा है। महीने के तीसरे और चौथे सप्ताह में मौसम प्रणालियां सक्रिय होने पर कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बन सकती है। ग्वालियर में नवंबर के दौरान न्यूनतम तापमान का ऐतिहासिक रिकॉर्ड 3 डिग्री और उज्जैन में 2.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। ऐसे में इस महीने आगे भी रात की ठंड बढ़ने के संकेत हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed