{"_id":"6a11096221e4c67fee0d06c5","slug":"mp-weather-today-madhya-pradesh-gripped-by-severe-heat-heatwave-alert-issued-for-42-districts-nowgong-and-k-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: भीषण गर्मी के चपेट में MP, 42 जिलों में लू का अलर्ट, नौगांव-खजुराहो प्रदेश के सबसे गर्म शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: भीषण गर्मी के चपेट में MP, 42 जिलों में लू का अलर्ट, नौगांव-खजुराहो प्रदेश के सबसे गर्म शहर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sat, 23 May 2026 07:27 AM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में आ गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को 42 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है, जिसमें टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। छतरपुर का नौगांव 46.8 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नौतपा शुरू होने में अभी दो दिन बाकी हैं, लेकिन उससे पहले ही मध्यप्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में आ गया है। प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में सूरज आग उगल रहा है। हालात ऐसे हैं कि सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है और लोग घर से निकलते समय छाता, गमछा और दुपट्टे का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 42 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। बुंदेलखंड क्षेत्र के टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में सबसे गंभीर स्थिति को देखते हुए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं ग्वालियर-चंबल, सागर और रीवा संभाग के कई जिलों में तेज लू चलने की चेतावनी दी गई है।
नौगांव सबसे गर्म, 46.8 डिग्री पहुंचा पारा
शुक्रवार को छतरपुर जिले का नौगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खजुराहो में पारा 46.4 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा टीकमगढ़ और सतना में 44.5 डिग्री, दतिया में 44.4 डिग्री तथा दमोह और नरसिंहपुर में 44.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजगढ़ और सागर में भी तापमान 44 डिग्री के आसपास बना रहा। लगातार बढ़ती गर्मी से दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आने लगी हैं।
बड़े शहरों में भी गर्मी का कहर
प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में जबलपुर सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में 43.7 डिग्री, भोपाल में 42.2 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री और इंदौर में 41.4 डिग्री तापमान पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने के आसार बेहद कम हैं।
विज्ञापन
31 मई तक जारी रहेगा भीषण गर्मी का दौर
मौसम विभाग के मुताबिक, 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा के साथ ही गर्मी और ज्यादा तीखी हो सकती है। विभाग ने 26 मई तक के लिए जारी पूर्वानुमान में साफ कहा है कि पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का असर बना रहेगा। वहीं 31 मई तक तापमान अपने चरम पर पहुंच सकता है।
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर समेत अधिकांश शहरों में दिन और रात दोनों समय गर्मी लोगों को परेशान करेगी।
यह भी पढ़ें-समर्थ सिंह को हिरासत में लेकर भोपाल रवाना हुई पुलिस, वकालत के लाइसेंस पर भी गिरी गाज
इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा
रेड अलर्ट वाले जिले- टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिले- ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, निवाड़ी, कटनी, उमरिया, मैहर, सतना, मऊगंज और रीवा।
यलो अलर्ट वाले जिले- भोपाल, उज्जैन, रतलाम, सीहोर, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, शहडोल, सिंगरौली, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर समेत 18 जिले।
यह भी पढ़ें-'जज के कमरे में था समर्थ', त्विषा के वकील का बड़ा दावा; आरोपी को भोपाल ले जा रही पुलिस
दोपहर में बाहर निकलने से बचें
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे के मुताबिक, दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच लू का असर सबसे ज्यादा रहेगा। ऐसे में लोगों को बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। पर्याप्त पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और बच्चों-बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

Trending Videos

कमेंट
कमेंट X