सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   MP Weather Today: Madhya Pradesh Sizzles—Mercury Hits 44 Degrees; Over 30 Cities Cross the 40-Degree Mark; Hea

MP Weather Today: तप रहा MP, 44 डिग्री तक पहुंचा पारा, 30 से ज्यादा शहर 40 पार,लू जैसे हालात,राहत के आसार नहीं

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 18 Apr 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का असर तेज हो गया है। रतलाम में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि 30 से ज्यादा शहर 40 डिग्री के पार रहे। बारिश न होने और सूखी हवाओं के कारण लू जैसे हालात बन गए हैं, जिससे दिन के साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही।

MP Weather Today: Madhya Pradesh Sizzles—Mercury Hits 44 Degrees; Over 30 Cities Cross the 40-Degree Mark; Hea
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में गर्मी अब अपने चरम की ओर बढ़ती नजर आ रही है। शनिवार शाम जारी मौसम विभाग के आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि प्रदेश के ज्यादातर शहर भीषण गर्मी की चपेट में हैं। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जिससे दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होती जा रही हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान रतलाम में 44 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा खजुराहो 42.9 डिग्री, मंडला 43.2 डिग्री, उमरिया 43.8 डिग्री, गुना 42.8 डिग्री, दतिया 42.6 डिग्री और शाजापुर-नौगांव जैसे शहरों में भी तापमान 42 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
Trending Videos


भोपाल-इंदौर भी झुलसे
राजधानी भोपाल में तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि इंदौर में 40.4 डिग्री रहा। ग्वालियर 41.9, जबलपुर 41.7 और उज्जैन 40.6 डिग्री के साथ गर्मी से बेहाल रहे। प्रदेश के लगभग हर बड़े शहर में पारा 40 डिग्री के ऊपर पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-UP से सस्ता गेहूं लाकर MP में बेचने का आरोप, पूर्व नेता प्रतिपक्ष बोले-खरीदी से पहले ही भरे गोदाम

रात में भी नहीं मिल रही राहत
दिन के साथ रातें भी गर्म बनी हुई हैं। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री के बीच दर्ज किया गया, जिससे लोगों को रात में भी उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हवा में नमी (ह्यूमिडिटी) कम हो गई है, जिससे लू जैसे हालात बन रहे हैं। बीते 24 घंटों में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई, जिससे गर्मी का असर और बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें-भोपाल में शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन, हजारों शिक्षक सड़क पर, सरकार ने दाखिल की रिव्यू पिटीशन

लू के हालात, सतर्क रहने की सला
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, तापमान में लगातार बढ़ोतरी और सूखी हवाओं के कारण आने वाले दिनों में लू का असर और तेज हो सकता है। खासतौर पर दोपहर के समय बाहर निकलना खतरनाक साबित हो सकता है।

      अधिकतम    तापमान (डिग्री)
  • रतलाम         44.0
  • उमरिया        43.8
  • मंडला           43.2
  • खजुराहो       42.9
  • गुना             42.8
  • दतिया          42.6
  • नौगांव          42.5
  • दमोह           42.5
  • सतना           42.2
  • टीकमगढ़      42.2
  • शाजापुर        42.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed