फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Sensational revelation in murder mystery: Cousin himself hatched the murder plot

मर्डर मिस्ट्री का सनसनीखेज खुलासा: चचेरे भाई ने ही रची थी हत्या की साजिश, रात में सोते समय किया हमला

Mon, 26 Oct 2026 03:58 PM IST
भिन्ड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: भिन्ड ब्यूरो Updated Mon, 26 Oct 2026 03:58 PM IST
सार

भिंड जिले के चांदोख गांव में विश्वप्रताप सिंह उर्फ वीपी सिंह राजावत की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, मामूली विवाद और पुरानी रंजिश के चलते उनके चचेरे भाई शीतल राजावत ने कथित तौर पर गला घोंटने और कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की। आरोपी गिरफ्तार है। 

विज्ञापन
Sensational revelation in murder mystery: Cousin himself hatched the murder plot
मर्डर मिस्ट्री का सनसनीखेज खुलासा

विस्तार

चांदोख गांव में हुए विश्वप्रताप सिंह उर्फ वीपी सिंह राजावत के अंधे कत्ल की गुत्थी ने पुलिस को भी हैरान कर दिया। जिस हत्याकांड को लेकर गांव में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे, उसका पुलिस ने महज 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा कर दिया। हत्या किसी बाहरी शख्स ने नहीं, बल्कि मृतक के सगे चचेरे भाई शीतल राजावत ने की थी।

विज्ञापन


मामूली विवाद बना हत्या की वजह
मिहोना थाना पुलिस के मुताबिक, वीपी सिंह और आरोपी शीतल के तबेले एक-दूसरे से सटे हुए हैं। दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश भी चली आ रही थी। अगस्त 2021 में दोनों परिवारों के बीच मारपीट हो चुकी थी। हत्या से ठीक एक दिन पहले भी दोनों भाइयों के बीच एक मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी के गोंडा से गाय निकलने के दौरान एक खंभा गिर गया था। शीतल का कहना था कि खंभा गाय ने गिराया, जबकि वीपी सिंह ने आरोप लगाया कि खंभा शीतल ने जानबूझकर गिराया है। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दमोह में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत: सर्दी-जुकाम का इंजेक्शन लगवाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत
विज्ञापन
विज्ञापन


आधी रात को दबे पांव पहुंचा आरोपी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जो कहानी बताई, उसने पूरे मामले को सनसनीखेज बना दिया। पुलिस के अनुसार, वारदात वाली रात करीब 12 से 1 बजे के बीच वीपी सिंह गोंडा में चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान शीतल कथित तौर पर वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने पहले रस्सी के जरिए वीपी सिंह का गला घोंटने की कोशिश की। जब इसमें सफलता नहीं मिली तो वीपी सिंह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाकर गर्दन पर वार कर दिया।

हत्या के बाद मिटाना चाहता था सबूत
पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की। उसने वीपी सिंह का मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी गोंडा के पीछे बने खाली प्लॉट में फेंक दी। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी शीतल राजावत को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार और मोबाइल सहित अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। मिहोना थाना प्रभारी रोहित गुप्ता के मुताबिक, पुलिस टीम ने मामले का खुलासा 48 घंटे के भीतर करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed