पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Monsoon fully active in Madhya Pradesh; alert issued for heavy to very heavy rainfall across

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय, आधे प्रदेश में आज भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

Sun, 05 Jul 2026 07:14 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 05 Jul 2026 07:14 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में मानसून का असर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को 9 जिलों में अति भारी और इंदौर समेत 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लगातार बारिश से कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं, सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है और तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
MP Weather Today: Monsoon fully active in Madhya Pradesh; alert issued for heavy to very heavy rainfall across
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के आधे हिस्से के लिए भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सबसे ज्यादा असर रहने की संभावना है। कई नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे कई मार्ग बंद हो गए हैं और ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क भी टूट गया है।
विज्ञापन



9 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार रतलाम, धार, बड़वानी, शाजापुर, बैतूल, पांढुर्णा, मंडला, बालाघाट और डिंडौरी जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, उज्जैन, इंदौर, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, सिवनी, अनूपपुर, कटनी, पन्ना, झाबुआ और अलीराजपुर में भारी बारिश की चेतावनी है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-कांग्रेस में अनुशासन पर सख्ती: पार्टी विरोधी बयान देने वाले नेताओं पर एक्शन शुरू, जिलाध्यक्ष तैयार करेंगे सूची
विज्ञापन
विज्ञापन



इन जिलों में हल्की बारिश के आसार
ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, भोपाल, सागर, नरसिंहपुर, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है।

यह भी पढ़ें-छात्रों के मुद्दों पर NSUI का प्रदर्शन, मार्च निकाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय का किया घेराव,पुलिस से झड़प

20 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश, तापमान में गिरावट
शनिवार को बैतूल, धार, इंदौर, खरगोन, पचमढ़ी, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, हरदा, सीहोर, पन्ना, बड़वानी, देवास और रतलाम समेत 20 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई। लगातार वर्षा के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट आई। धार प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बैतूल में 26 डिग्री, मलाजखंड में 26.5 डिग्री, खंडवा में 28.1 डिग्री और सिवनी में 29.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं बड़े शहरों में इंदौर 26.2 डिग्री, भोपाल 30.8 डिग्री, उज्जैन 31.8 डिग्री, जबलपुर 33.8 डिग्री और ग्वालियर 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed