{"_id":"6a4863f626b78c3ad60a3fd0","slug":"mp-weather-today-monsoon-gains-momentum-in-madhya-pradesh-heavy-rain-alert-for-19-districts-today-rivers-an-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: मध्यप्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 19 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, नदी-नाले उफान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: मध्यप्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 19 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, नदी-नाले उफान पर
Sat, 04 Jul 2026 07:08 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sat, 04 Jul 2026 07:08 AM IST
सार
मध्य प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने शनिवार को 19 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बड़वानी और खंडवा में रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जहां 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। लगातार बारिश से कई जिलों में जलभराव, नदी-नाले उफान पर हैं।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 19 जिलों के लिए भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सबसे गंभीर स्थिति बड़वानी और खंडवा में रहने की आशंका है, जहां अगले 24 घंटे में करीब 8 इंच तक बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, धार, आलीराजपुर, खरगोन, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं इंदौर, देवास, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर और पांढुर्णा समेत कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा भोपाल, ग्वालियर, सागर, रीवा, जबलपुर सहित प्रदेश के लगभग सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
शुक्रवार को कई शहरों में जमकर बरसे बादल
बीते 24 घंटों में प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। इंदौर में सबसे ज्यादा करीब सवा दो इंच बारिश हुई। भोपाल में डेढ़ इंच, मंडला में लगभग पौने दो इंच तथा बालाघाट में एक इंच से अधिक पानी गिरा। बैतूल, नर्मदापुरम, दतिया, रतलाम और शिवपुरी सहित कई जिलों में भी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार बारिश के चलते प्रदेश के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-राम मंदिर चंदा विवाद पर दिग्विजय का बड़ा ऐलान, 2 अक्टूबर से उज्जैन-अयोध्या पदयात्रा करेंगे
अब तक सामान्य से 13 प्रतिशत कम बारिश
प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बावजूद अब तक औसत से करीब 13 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी नीचे है, जबकि पश्चिमी हिस्से में औसत से अधिक वर्षा हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि जुलाई में मानसून और मजबूत होगा तथा इसी महीने प्रदेश की कुल मानसूनी बारिश का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा दर्ज होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें-भोपाल की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने सड़क पर उतरे कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर,जाम वाले चौराहों पर एक्शन
अगले चार दिन जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश जारी रहेगी। कई स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी आशंका है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और नदी-नालों के आसपास जाने वालों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।