फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Pachmarhi has a temperature of 12.4 degree

MP Weather Today: मप्र में दो दिन बाद गिरने लगेगा पारा, पचमढ़ी में 12.4 डिग्री रहा तापमान

Sat, 22 Oct 2022 02:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 22 Oct 2022 02:25 PM IST
सार

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। दिन का पारा 35 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं रात का पारा गिरकर 12.4 डिग्री पर पहुंचा है।

विज्ञापन
MP Weather Today: Pachmarhi has a temperature of 12.4 degree
मौसम - फोटो : Self

विस्तार

मध्य प्रदेश में हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। सुबह और रात के समय लोग धूप का मजा लेने लगे हैं। कुछ जगह बादल होने से दिन गर्म हैं, हालांकि 24-25 अक्टूबर के बाद से पारा गिरने की संभावना है। अरब सागर से नमी आ रही है। पचमढ़ी में तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। दिन का पारा 35 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं रात का पारा गिरकर 12.4 डिग्री पर पहुंचा है। 24 अक्टूबर तक मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिन का तापमान सामान्य बना हुआ है। बीते 24 घंटों में कुछ गिरावट हुई है। कुछ जगह अधिकतम तापमान 30 डिग्री के नीचे पहुंचने लगा है। प्रदेश में सबसे गर्म ग्वालियर रहा। यहां 34.4 डिग्री पारा दर्ज किया गया। रात के तापमान में भी विशेष परिवर्तन नहीं रहा। नरसिंहपुर, सिवनी, सीधी को छोड़ दें तो पूरे प्रदेश में न्यूनतम पारा 20 डिग्री के अंदर रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। यहां रात का पारा 12.4 डिग्री पर पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश के कुछ स्थानों पर बादल बने हुए हैं। इससे तापमान में गिरावट उतनी तेजी से नहीं हो रही है। वर्तमान में एक ट्रफ लाइन कर्नाटक के ऊपर बनी हुई है। इसके असर से अरब सागर से नमी आने का सिलसिला बना हुआ है। उत्तरी अंडमान समुद्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो अगले 24 घंटे में निम्न दाब के क्षेत्र में तब्दील होगा। 24 अक्टूबर को यह चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा। इसके असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed