सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today warning of very heavy rain in four districts, the state drenched with low pressure in the Bay

MP Weather Today: चार जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर से भीग रहा प्रदेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 22 Sep 2022 07:14 AM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने अगले 24 घंटों में मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिले में अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। जबकि नर्मदापुरम एवं ग्वालियर संभाग के जिलों समेत करीब 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

MP Weather Today warning of very heavy rain in four districts, the state drenched with low pressure in the Bay
प्रदेश के की जिलों में बारिश की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में बदरा एक बार फिर मेहरबान हैं। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के चलते प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिसके चलते प्रदेश के कई क्षेत्रों में रूक-रूककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 1 जून से 21 सितंबर तक 44 इंच बारिश हो चुकी है जो कि सामान्य से 22 फीसदी ज्यादा है। हालांकि प्रदेश के कुछ इलाकों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। 
Trending Videos


बीते 24 घंटों में हुई बारिश की बात करें तो प्रदेश के रीवा, शहडोल, सागर एवं ग्वालियर संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, इंदौर एवं चंबल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। जबेरा, बालाघाट में 10, ओरछा, बड़ामलहरा में 9, किरनापुर, सिहावल में 8, वारासिवनी, नईगढ़ी, चितरंगी, बहरी, सिवनी, मालवा में 7 मावई, पाटन, डबरा, लहार, रौन, मिहौना में 6 सेमी वर्षा दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने अगले 24 घंटों में मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिले में अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। जबकि नर्मदापुरम एवं ग्वालियर संभाग के जिलों में, भिंड, श्योपुर कला, रायसेन, विदिशा, बुरहानपुर, धार, सीधी, पन्ना, दमोह, सागर, डिंडौरी, रीवा, अनूपपुर, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने एवं गिरने की आशंका है। मंगलवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमान राजधानी भोपाल में 22.4 और अधिकतम 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज से फिर बदलेंगे बादल
छिंदवाड़ा जिले में एक बार फिर झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। आगामी दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने जिले में यलो अलर्ट जारी किया है। नए मौसम सिस्टम एक्टिव होने से जिले में आगामी 23 सितम्बर तक बादलों की आवाजाही तेज होने की संभावना है। इस दौरान गरज चमक के साथ कहीं कहीं आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

बारिश एवं बादलों का डेरा बने रहने से दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। जिले में लगातार बारिश होने से अब तक सीजन की कुल औसत बारिश से 20 इंच ज्यादा बारिश दर्ज हो चुकी है। ऐसे में अब किसान मानसून की बिदा होने की राह तक रहे है। मौसम विशेषज्ञों ने भी आगामी 28 सितम्बर के तक मानसून के बिदा होने की संभावना जताई है।

सौंसर में सबसे ज्यादा बारिश
जिले में सीजन की कुल औसत बारिश 1059 मिमी. आंकी जाती है, जिसके मुकाबले इस साल अब तक 1544.6 मिमी. औसत बारिश दर्ज हो चुकी है। सबसे अधिक बारिश सौंसर में 2334.2 तथा सबसे कम बारिश चौरई विकासखंड में 1064.2 मिमी. दज की गई है।

कहां कितने बरसे बादल
जिले की छिंदवाड़ा तहसील में 1359.4, मोहखेड़ में 2064.7, तामिया में 1725, अमरवाड़ा में 1328.6, चौरई में 1064.2, हर्रई में 1623.3, सौंसर में 2334.6, पांदुर्णा में 1524.6, बिछुआ में 1754.1, परासिया में 1190.9, जुन्नारदेव में 1458.4, चांद में 1322.7 और उमरेठ में 1323 मिमी. औसत बारिश दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed