स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई, बोले-आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में निभा रहा अहम भूमिका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कृषि, उद्योग, पर्यटन और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ता प्रदेश आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है।
विस्तार
ये भी पढ़ें- एमपी स्थापना दिवस: सीएम यादव बोले- गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ रहा मध्यप्रदेश
पीएम मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश अपने सर्वांगीण विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कामना की कि स्थापना दिवस का यह विशेष अवसर राज्य के लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
ये भी पढ़ें- एमपी: मोनाली ठाकुर के सुरों से गूंजेगा राज्योत्सव, 71 बच्चों के सामूहिक वंदे मातरम से होगा समारोह का आगाज
मध्य प्रदेश के सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! हमारा यह प्रदेश गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य की भूमि है। यहां के विश्वविख्यात धरोहर स्थल इसकी ऐतिहासिक पहचान को और भव्य बनाते हैं। मध्य प्रदेश के लोगों ने अपनी प्रतिभा और उद्यमशीलता से हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कृषि, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर इनोवेशन तक, प्रदेश नित-नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। अपने सर्वांगीण विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी यह अहम भूमिका निभा रहा है। मेरी कामना है कि यह विशेष अवसर राज्य के मेरे परिवारजनों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2026
