फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Protest by AYUSH intern doctors: They reached the Collectorate, stating that while honorariums in other states

आयुष इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन: कलेक्ट्रेट पहुंचे, बोले- दूसरे राज्यों में मानदेय 33 हजार तक, MP में सबसे कम

Tue, 22 Sep 2026 05:30 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 22 Sep 2026 05:30 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में 9,383 रुपये के मानदेय के विरोध में 100 से ज्यादा आयुष इंटर्न डॉक्टर मंगलवार को भोपाल कलेक्ट्रेट पहुंचे। डॉक्टरों का दावा है कि पश्चिम बंगाल में 33,099 और ओडिशा में 30 हजार रुपये तक मानदेय मिल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मध्यप्रदेश में भी मानदेय बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
Protest by AYUSH intern doctors: They reached the Collectorate, stating that while honorariums in other states
आयुष इंटर्न डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने भी मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार दोपहर 100 से ज्यादा इंटर्न डॉक्टर भोपाल कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। डॉक्टरों का कहना है कि मध्यप्रदेश में उन्हें हर महीने सिर्फ 9,383 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। उनका दावा है कि कई राज्यों में आयुष इंटर्न को इससे दो से तीन गुना तक अधिक राशि मिल रही है। प्रदर्शनकारियों को कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया। बाहरी गेट बंद कर दिया गया और मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। डॉक्टरों ने सरकार से मानदेय बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में 33 हजार से ज्यादा
प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने दूसरे राज्यों में मिलने वाले मानदेय के आंकड़े भी बताए। उनके अनुसार पश्चिम बंगाल में आयुष इंटर्न डॉक्टरों को 33,099 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। ओडिशा में 30 हजार, तेलंगाना में 29,792 और बिहार में 27 हजार रुपये दिए जाते हैं।आंध्रप्रदेश में 25,906, केरल में 23 हजार और कर्नाटक में 22,500 रुपये प्रतिमाह मिलने का दावा किया गया है। असम और महाराष्ट्र में 18 हजार, छत्तीसगढ़ में 15,900 तथा पंजाब और उत्तराखंड में 15 हजार रुपये दिए जाने की बात डॉक्टरों ने कही।राजस्थान में 14 हजार रुपये के साथ महंगाई भत्ता भी मिलता है। हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में 10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इसके मुकाबले मध्यप्रदेश में 9,383 रुपये ही मिल रहे हैं।
विज्ञापन


एमबीबीएस इंटर्न का मानदेय बढ़ा तो आयुष डॉक्टर भी मैदान में
आयुष इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन ऐसे समय हुआ है, जब कुछ दिन पहले ही गांधी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर भोपाल में आंदोलन किया था। तीन दिन चले आंदोलन के दौरान सड़क जाम की स्थिति भी बनी थी।इसके बाद सरकार ने एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का मानदेय 50 प्रतिशत बढ़ाकर 21,500 रुपये प्रतिमाह करने की मांग मान ली थी।प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज और पानी की बौछार के इस्तेमाल को लेकर दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया था। मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। इसी बीच अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने भी मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में 2 हजार डंपरों का चक्का जाम: 4 लाख के जुर्माने पर थाने तक पहुंचा विरोध, कल सड़क रोकने की चेतावनी

बोले- दूसरे राज्यों से इतना बड़ा अंतर क्यों?
प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का कहना है कि इंटर्नशिप के दौरान अस्पतालों में काम और मरीजों की जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उन्हें बेहद कम मानदेय मिल रहा है। उन्होंने दूसरे राज्यों में दी जा रही राशि का हवाला देते हुए मध्यप्रदेश में भी मानदेय बढ़ाने की मांग की है। डॉक्टरों का कहना है कि एमबीबीएस इंटर्न का मानदेय बढ़ाया गया है, ऐसे में आयुष इंटर्न डॉक्टरों की मांग पर भी सरकार को निर्णय लेना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed