फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   RSS Centenary Year: Grand play based on Dr. Hedgewar's life staged; CM says the idea of equality remains rel

RSS शताब्दी वर्ष: डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य का मंचन, सीएम बोले- समानता का विचार आज भी प्रासंगिक

Tue, 21 Jul 2026 10:53 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 21 Jul 2026 10:53 PM IST
सार

आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर भोपाल में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर आधारित महानाट्य का मंचन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि डॉ. हेडगेवार का समानता और राष्ट्रसेवा का विचार आज भी देश का मार्गदर्शन कर रहा है।

विज्ञापन
RSS Centenary Year: Grand play based on Dr. Hedgewar's life staged; CM says the idea of equality remains rel
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को भोपाल के रवींद्र भवन में संस्कार भारती द्वारा महानाट्य 'युग प्रवर्तक डॉ. हेडगेवार' का मंचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने देशभक्ति के साथ समाज में समानता और राष्ट्र सर्वोपरि का विचार दिया था, जिसे आज पूरा देश समझ रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी में UCC बिल पास: सीएम यादव बोले- 'अलग-अलग मजहबी तौल कांटा नहीं चलेगा', सदन में जमकर हुआ हंगामा
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. हेडगेवार ने स्वतंत्रता से पहले ही राष्ट्र निर्माण की चुनौतियों को समझ लिया था और समाज को संगठित करने के लिए रचनात्मक कार्य शुरू किए। उन्होंने कहा कि आज समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की पहल भी समानता के इसी भाव को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम है। डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने जिस भारत के भविष्य की कल्पना की थी, वह आज साकार होती दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश राष्ट्रहित और समानता के मूल्यों को आगे बढ़ा रहा है तथा भारत अपनी सांस्कृतिक पहचान और गौरव को पुनः स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी हेमंत मुक्तिबोध ने कहा कि डॉ. हेडगेवार का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण का उदाहरण है। यह नाटक उनके व्यक्तित्व, विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस का विस में सीएम कक्ष के बाहर धरना, भारी हंगामे के बीच आठ विधेयक पारित

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मध्य प्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पारित होने पर बधाई दी गई। इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, वरिष्ठ पदाधिकारी अशोक पांडे, अभिनेता एवं रंगकर्मी राजीव वर्मा, संस्कृति संचालक एन.पी. नामदेव सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। नागपुर की नादब्रह्म संस्था द्वारा प्रस्तुत इस महानाट्य का निर्देशन सुबोध सुरजीकर ने किया है, जबकि इसकी रचना डॉ. अजय प्रधान ने की है। मुख्यमंत्री ने कलाकारों के अभिनय की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed