सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   three Indore smugglers arrested in Mandsaur with MD drugs worth Rs 20 lakh supplied in Hyundai car

Mandsaur: मंदसौर में 20 लाख की MD ड्रग्स के साथ इंदौर के 3 तस्कर गिरफ्तार, हुंडई कार में हो रही थी सप्लाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 10:03 AM IST
विज्ञापन
सार

Mandsaur: मंदसौर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डीगांव-कचनारा रोड से एक हुंडई कार में ले जाई जा रही 1 किलो एमडी ड्रग्स बरामद की है। पुलिस ने इंदौर के रहने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

three Indore smugglers arrested in Mandsaur with MD drugs worth Rs 20 lakh supplied in Hyundai car
नशे के सौदागर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे महाअभियान के तहत मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाहरगढ़ थाना पुलिस ने डीगांव-कचनारा रोड पर घेराबंदी कर एक सफेद रंग की हुंडई कार से 1 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (MD) बरामद किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी इंदौर के रहने वाले हैं, जो नशे की बड़ी खेप सप्लाई करने की फिराक में थे।

Trending Videos


हनुमान मंदिर के पास पकड़े गए तस्कर
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विनोद मीणा के निर्देशन में नाहरगढ़ पुलिस अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही थी। 14 मई को उपनिरीक्षक रशीद पठान को मुखबिर से सूचना मिली कि एक हुंडई कार (MP 09 BH 0822) में तस्कर एमडी ड्रग्स लेकर मंदसौर से सुवासरा होते हुए इंदौर जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी वरुण तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई और डीगांव-कचनारा रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने नाकाबंदी कर दी गई। कुछ ही देर में संदिग्ध कार आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया। तलाशी के दौरान कार से 1 किलो एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर कनेक्शन का हुआ खुलासा
पुलिस ने मौके से कार जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोभित कांटे पिता प्रमोद निवासी छत्रीपुरा, इंदौर, विश्वास राठौर पिता अशोक निवासी छत्रीपुरा, इंदौर, दीपेन्द्र चौहान पिता शैलेन्द्र निवासी नेहरू नगर, राऊ, इंदौर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 1 किलो एमडी ड्रग्स, जिसकी बाजार में कीमत करीब 20 लाख है और हुंडई कार जिसकी कीमत करीब 10 लाख है जब्त किया है। 

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 178/26 के तहत धारा 8/15 और 22 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे यह मादक पदार्थ कहां से लाए थे और इंदौर में किसे सप्लाई करने वाले थे।

ये भी पढ़ें: लव जिहाद और मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद भोपाल में बवाल, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पर FIR; 11 गिरफ्तार

पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय
इस कार्रवाई में निरीक्षक वरुण तिवारी, उपनिरीक्षक रशीद पठान cतथा आरक्षक महेंद्र सिंह, विक्रम सिंह सहित पूरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड और नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed