फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Weather takes a turn in MP: 4-day break from rain, bright sunshine in many cities, and signs of withdrawal fro

एमपी में मौसम ने बदली चाल: 4 दिन बारिश पर ब्रेक, कई शहरों में तेज धूप, कई जिलों से विदाई के संकेत

Tue, 29 Sep 2026 07:07 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 29 Sep 2026 07:07 AM IST
सार

 मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई की शुरुआत होने वाली है। अगले चार दिन बारिश की गतिविधियां कमजोर रहेंगी और भोपाल-इंदौर समेत कई हिस्सों में तेज धूप निकलेगी। उज्जैन और ग्वालियर संभाग से मानसून सबसे पहले लौट सकता है। अब तक प्रदेश में सामान्य से करीब 4% कम बारिश हुई है।

विज्ञापन
Weather takes a turn in MP: 4-day break from rain, bright sunshine in many cities, and signs of withdrawal fro
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मानसून अब वापसी की राह पर है। प्रदेश में अगले चार दिन किसी सक्रिय मानसूनी तंत्र के नहीं बनने से बारिश का दौर कमजोर पड़ने और कई इलाकों में तेज धूप निकलने के आसार हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में इसका असर अधिक देखने को मिल सकता है। बुधवार-गुरुवार से दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रदेश से विदाई शुरू होने के संकेत हैं। सबसे पहले उज्जैन और ग्वालियर संभाग से मानसून लौट सकता है।
विज्ञापन

मौसम केंद्र के अनुसार, मंगलवार को बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में तेज धूप रहने की संभावना है। अन्य जिलों में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। बुधवार से प्रदेश के बड़े हिस्से में धूप तेज होने लगेगी। 2 अक्टूबर तक अधिकांश इलाकों में मौसम साफ और धूप वाला रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


मानसून की विदाई की उल्टी गिनती शुरू
प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून का सामान्य समय 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है। अब मानसून की विदाई का समय नजदीक है। राजस्थान और पंजाब के कई हिस्सों से मानसून लौट चुका है, जबकि वापसी की रेखा मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से तक पहुंच गई है। इसके चलते उज्जैन और ग्वालियर संभाग से सबसे पहले मानसून की विदाई होने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी एमपी में बारिश ज्यादा, पश्चिमी हिस्से में कमी
बारिश के आंकड़ों में प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के बीच अंतर साफ नजर आ रहा है। जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में औसत से करीब 4 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। हालांकि बालाघाट, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सागर और सिवनी में 2 से 20 प्रतिशत तक बारिश कम रही। पश्चिमी हिस्से के कई जिलों में कमी ज्यादा है। आलीराजपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बैतूल, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा में औसत से 9 से 51 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है।

इन जिलों में औसत से ज्यादा बारिश
अनूपपुर, छतरपुर, डिंडौरी, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी में औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इसके बावजूद पूरे प्रदेश में सामान्य बारिश का आंकड़ा पूरा होने की संभावना कम है।

यह भी पढ़ें-भोपाल से जुड़ी ट्रेनों में बदलाव: कोटा बायपास होंगी 4 ट्रेनें, सोगरिया तक जाएगी पैसेंजर,पूजा स्पेशल के नौ फेरे


जून की कमी आखिरी दौर तक बनी रही
इस बार मानसून के शुरुआती महीने में बारिश ने प्रदेश को निराश किया। जून में सामान्य से 14 प्रतिशत कम पानी गिरा। जुलाई की शुरुआत में अच्छी बारिश से स्थिति सुधरी, लेकिन बाद में मानसून के दो ब्रेक आए। कई दिनों तक बारिश नहीं होने से कमी फिर बढ़ी।मानसून के आखिरी सप्ताह में सक्रिय हुए मजबूत सिस्टम से बारिश का दौर दोबारा तेज हुआ। जुलाई और अगस्त में बारिश का आंकड़ा सामान्य स्तर तक पहुंच गया, लेकिन जून की कमी पूरी नहीं हो सकी। यही वजह है कि अब तक प्रदेश में कुल बारिश सामान्य से करीब 4 प्रतिशत कम है।

सामान्य बारिश 37.3 इंच
मध्य प्रदेश में मानसून सीजन की सामान्य बारिश 37.3 इंच है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में सामान्य बारिश करीब 38 से 39 इंच के बीच रहती है। अब मानसून की विदाई के साथ प्रदेश में बारिश का आंकड़ा लगभग अंतिम स्थिति में पहुंचने वाला है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed