{"_id":"69cbab30950bf8c6ed01fafd","slug":"burhanpur-inflation-protest-congress-gas-electricity-petrol-diesel-price-hike-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, इन मुद्दों पर सरकार को घेरा; तत्काल राहत की मांग की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, इन मुद्दों पर सरकार को घेरा; तत्काल राहत की मांग की गई
Tue, 31 Mar 2026 04:40 PM IST
बुरहानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुहानपुर
Published by: बुरहानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 04:40 PM IST
सार
वैश्विक तनाव का असर गैस सिलिंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल पर सौफ तौर पर दिख रहा है। इसी मुद्दे को लेकर बुरहानपुर में कांग्रेस सड़क पर उतरी है। जोरदार प्रदर्शन किया है। ज्ञापन सौंपा गया। लेकिन देखना होगा इसका क्या असर होता है?
विज्ञापन
गैस-बिजली-पेट्रोल के दामों पर कांग्रेस का हल्ला बोल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ अब जनता का गुस्सा सड़कों पर साफ दिखाई देने लगा है। गैस सिलिंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। इसी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल के नाम ज्ञापन सौंपा।
गरीब परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ रहा-कांग्रेस
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार की नीतियों के कारण आम नागरिक का जीवन कठिन होता जा रहा है। रसोई गैस की कीमतों में भारी उछाल, बिजली दरों में अप्रत्याशित वृद्धि और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ोतरी ने मिलकर मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने इन सभी मुद्दों को उठाते हुए तत्काल राहत देने की मांग की है।
जनता की बढ़ती परेशानी
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि हालात अब गंभीर होते जा रहे हैं। गैस एजेंसियों में कालाबाजारी की शिकायतें, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें और बढ़ती बेरोजगारी ने आम जनजीवन को और अधिक प्रभावित किया है। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Sagar News: बिजली विभाग ने मांगा नौ लाख का बकाया बिल, बदले में नगर परिषद ने दफ्तर के गेट पर डलवा दिया कचरा
कांग्रेस की चेतावनी
कांग्रेस नेता अनीता अमर यादव ने साफ शब्दों में कहा कि यदि जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ा जाएगा। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लिया जाए, अन्यथा जनता के हक की लड़ाई और तेज होगी।
आगे क्या?
फिलहाल प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन के बाद अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार महंगाई के मुद्दे पर क्या कदम उठाती है। लेकिन एक बात साफ है कि बुरहानपुर में महंगाई का मुद्दा अब सियासी गर्मी के साथ-साथ जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन