{"_id":"6a9ebd6006d38ec81f001e23","slug":"cg-students-affected-by-atkt-conditional-provisional-admission-to-the-fifth-semester-will-now-be-granted-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजी: एटीकेटी से प्रभावित छात्रों को बड़ी राहत, अब पांचवें सेमेस्टर में मिलेगा सशर्त प्रावधिक प्रवेश; आदेश आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी: एटीकेटी से प्रभावित छात्रों को बड़ी राहत, अब पांचवें सेमेस्टर में मिलेगा सशर्त प्रावधिक प्रवेश; आदेश आया
Mon, 07 Sep 2026 07:04 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:04 PM IST
सार
राज्य सरकार ने एटीकेटी से प्रभावित स्नातक विद्यार्थियों को राहत देते हुए अकादमिक सत्र 2026-27 में पांचवें सेमेस्टर में सशर्त प्रावधिक प्रवेश की अनुमति दी है। प्रथम-द्वितीय सेमेस्टर की एटीकेटी परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा, जिससे 30-40 छात्रों का वर्ष बचेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सरकार ने स्नातक प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर में एटीकेटी के कारण तीसरे वर्ष में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। उच्च शिक्षा विभाग ने अकादमिक सत्र 2026-27 के पांचवें सेमेस्टर में ऐसे विद्यार्थियों को सशर्त प्रावधिक प्रवेश देने की अनुमति दी है। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
पांचवें सेमेस्टर में मिलेगा सशर्त प्रवेश
उच्च शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार, स्नातक प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर में एटीकेटी प्राप्त विद्यार्थियों के शैक्षणिक हित को ध्यान में रखते हुए उन्हें पांचवें सेमेस्टर में सशर्त प्रावधिक प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि, विद्यार्थियों के लिए प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर की एटीकेटी परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार पास करना अनिवार्य होगा। नियमित विद्यार्थियों के साथ आयोजित होने वाली इन परीक्षाओं में सफल होने के बाद ही संबंधित विद्यार्थियों का प्रवेश नियमानुसार आगे जारी रहेगा। यदि विद्यार्थी एटीकेटी परीक्षाओं में सफल नहीं होते हैं, तो उनका प्रवेश आगे जारी नहीं रह सकेगा।
विज्ञापन
पढे़ं: 21 किसानों की धान की फसल रौंदी, कच्चा मकान भी तोड़ा; ग्रामीणों में हड़कंप
विज्ञापन
लगातार प्रदर्शन के बाद सरकार ने लिया फैसला
एटीकेटी के कारण तीसरे वर्ष में प्रवेश पर रोक लगाए जाने से विद्यार्थियों में असंतोष था। इस फैसले के विरोध में एनएसयूआई और पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष पुनेश्वर लहरे के नेतृत्व में छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। सोमवार को भी एनएसयूआई नेताओं, कार्यकर्ताओं और छात्रों ने एटीकेटी से प्रभावित विद्यार्थियों को तीसरे वर्ष में प्रवेश देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद राज्य सरकार ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए पांचवें सेमेस्टर में सशर्त प्रावधिक प्रवेश की अनुमति दे दी।
30 से 40 विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा
पुनेश्वर लहरे ने बताया कि विश्वविद्यालय में छात्रों के आंदोलन की प्रमुख मांग एटीकेटी से प्रभावित विद्यार्थियों को तीसरे वर्ष में प्रवेश दिलाना थी। उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन के बाद राज्य शासन ने पूर्व के आदेश को वापस लेते हुए विद्यार्थियों को यह राहत दी है। उन्होंने बताया कि करीब 30 से 40 विद्यार्थी एटीकेटी के कारण तीसरे वर्ष में प्रवेश से वंचित हो रहे थे। नए आदेश के बाद इन विद्यार्थियों का शैक्षणिक वर्ष खराब होने से बच सकेगा। अब वे अकादमिक सत्र 2026-27 में पांचवें सेमेस्टर में सशर्त प्रवेश लेकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे।