फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CG: Approval granted for direct recruitment to 200 Patwari posts across 26 districts of Chhattisgarh.

सीजी: छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी, सीजी व्यापमं कराएगा परीक्षा

Mon, 07 Sep 2026 07:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 07 Sep 2026 07:11 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ सरकार ने 26 जिलों में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दी है। सीजी व्यापमं चयन परीक्षा आयोजित करेगा। पांच जिलों में 15-15 पद स्वीकृत हैं। भर्ती का विस्तृत विज्ञापन अभी जारी नहीं हुआ है।

विज्ञापन
CG: Approval granted for direct recruitment to 200 Patwari posts across 26 districts of Chhattisgarh.
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दी है। राज्य सरकार ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। पटवारी पदों पर चयन के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापमं) परीक्षा आयोजित करेगा। इस भर्ती से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। राजस्व विभाग ने सभी संबंधित जिला कलेक्टरों को आदेश की प्रति भेजते हुए आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


पांच जिलों में 15-15 पद
आदेश के अनुसार, प्रदेश के 26 जिलों में कुल 200 पटवारी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सारंगढ़-बिलाईगढ़, गरियाबंद, बालोद, बेमेतरा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों में सबसे अधिक 15-15 पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में भी स्वीकृत रिक्त पदों के आधार पर भर्ती की जाएगी। आदेश में जिलावार पदों का आवंटन निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें: एटीकेटी से प्रभावित छात्रों को बड़ी राहत, अब पांचवें सेमेस्टर में मिलेगा सशर्त प्रावधिक प्रवेश; आदेश आया
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजी व्यापमं कराएगा चयन प्रक्रिया
पटवारी भर्ती की चयन प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा संचालित की जाएगी। इसके लिए विभाग सबसे पहले सीजी व्यापमं के आधिकारिक पोर्टल पर भर्ती प्रस्ताव की प्रविष्टि दर्ज करेगा। प्रस्ताव दर्ज होने के बाद व्यापमं अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करेगा। शासन ने आदेश में स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया प्रचलित सेवा भर्ती नियमों और आरक्षण संबंधी नियमों के अनुसार ही पूरी की जाएगी। विभाग ने भर्ती से संबंधित आवश्यक जानकारी भी मंडल को उपलब्ध करा दी है।

अभी विस्तृत विज्ञापन जारी नहीं
फिलहाल विभाग की ओर से भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख, परीक्षा तिथि और अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करना होगा। विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और परीक्षा पैटर्न सहित अन्य पात्रता शर्तों की जानकारी सामने आएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़कर ही आवेदन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed