{"_id":"6ad04ac237e14c59f1006a11","slug":"chhatarpur-constable-bitten-during-arrest-attempt-accused-tests-hiv-positive-cop-sent-to-sagar-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, आरक्षक को दांत से काटने वाला आरोपी एचआईवी संक्रमित, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, आरक्षक को दांत से काटने वाला आरोपी एचआईवी संक्रमित, मचा हड़कंप
Thu, 15 Oct 2026 09:08 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 15 Oct 2026 09:08 AM IST
सार
स्थायी वारंटी को पकड़ने पहुंची बक्सवाहा पुलिस टीम के एक आरक्षक को आरोपी ने दांतों से काट लिया। ब्लड जांच रिपोर्ट में HIV संक्रमण की पुष्टि के बाद घायल आरक्षक को उपचार और चिकित्सकीय निगरानी के लिए सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, छतरपुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र में स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम के साथ विवाद हो गया। गिरफ्तारी से बचने की कोशिश में आरोपी ने एक आरक्षक को दांतों से काट लिया। घटना के बाद आरोपी के ब्लड सैंपल की जांच में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद एहतियातन घायल आरक्षक को उपचार के लिए सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के मुताबिक बक्सवाहा पुलिस को सूचना मिली थी कि दूसरे अपराध में भी वांछित स्थायी वारंटी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम उसे पकड़ने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने का प्रयास किया और आरक्षक को काट लिया। घटना के बाद आरक्षक का उपचार शुरू कराया गया। आरोपी के रक्त नमूने की जांच में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि होने के बाद आरक्षक को चिकित्सकीय निगरानी और उपचार के लिए सागर भेजा गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सीहोर: कोसमी में आर-पार की जंग! पांच दिन के धरने के बाद अब भोपाल कूच करेंगे आदिवासी, सीएम हाउस पर दस्तक
विज्ञापन
एसपी रजत सकलेचा ने कहा कि पुलिस को अलग-अलग समय पर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्रवाई करनी पड़ती है। ऐसे मामलों में आमजन का सहयोग जरूरी है, ताकि समाज में सुरक्षित वातावरण बनाए रखा जा सके।
