फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: Sausar Tehsildar daughter commits suicide by jumping into the train fire

Chhindwara News: सौसर तहसीलदार की बेटी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

Thu, 30 Nov 2023 11:38 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 30 Nov 2023 11:38 AM IST
सार

Chhindwara News: छिंदवाड़ा जिले की सौसर तहसीलदार की बेटी ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारण अज्ञात हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Chhindwara News: Sausar Tehsildar daughter commits suicide by jumping into the train fire
सौसर तहसीलदार की 19 वर्षीय बेटी ने किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सौसर तहसीलदार की बेटी ने बुधवार को गुर्जरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया। 19 साल की पलक मलखान की मां भावन मलखान सौसर की तहसीलदार हैं। वह सुबह 10:00 बजे अपनी बेटी को घर में अकेला छोड़कर ड्यूटी चली गई थी, शाम तकरीबन 6:45 बजे जब घर आई तो उनकी बेटी गायब थी, उन्होंने आस पड़ोस में उसकी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने तत्काल सौसर टीआई जितेंद्र यादव को फोन पर इसकी जानकारी दी। तत्काल टीआई अपनी पूरी टीम के साथ पलक की तलाश में जुट गए, तभी उनके पास गुर्जर खेड़ी से एक सूचना आई की रेलवे ट्रैक पर एक लड़की की लाश पड़ी है, जिसके बाद तत्काल वह मौके पर पहुंचे तो उसकी शिनाख्त पलक के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


सुसाइड का है केस पुलिस कर रही जांच
जानकारी देते हुए टीआई जितेंद्र यादव ने बताया कि यह सारा मामला प्रथम दृष्टया सुसाइड का केस है, जिसकी जांच की जा रही है कि आखिरकार 19 वर्षीय लड़की ने सुसाइड का फैसला क्यों किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed