{"_id":"6985fae25dd3a0f62e0ea4e9","slug":"brother-dies-in-search-of-saving-sister-cobra-falls-from-roof-of-house-dies-in-hospital-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-3922919-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: बहन को बचाने के चक्कर में भाई ने दी जान, घर की छत से गिरे कोबरा को फेंकते वक्त डंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: बहन को बचाने के चक्कर में भाई ने दी जान, घर की छत से गिरे कोबरा को फेंकते वक्त डंसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
सार
डुंगरिया ग्राम में बहन को कोबरा के हमले से बचाने के दौरान राकेश बर्मन को सांप ने कई बार डंस लिया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने समय पर एंटी वेनम न मिलने से इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।
डुंगरिया ग्राम में बहन को कोबरा के हमले से बचाने के दौरान राकेश बर्मन को सांप ने कई बार डंस लिया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने समय पर एंटी वेनम न मिलने से इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
विस्तार
डुंगरिया ग्राम पंचायत में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बहन की जान बचाने के प्रयास में भाई की जान चली गई। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे घर की छत से अचानक एक कोबरा सांप नीचे गिर पड़ा, जो राकेश बर्मन की बहन के ऊपर आ गया था। उसे राकेश ने तुरंत हटाया और बाहर फेंका, लेकिन इसी बीच उसने उसे डस लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान राकेश की मौत हो गई।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, डुंगरिया स्थाई निवासी सुरेश बर्मन के पुत्र राकेश बर्मन उर्फ बल्लू ने बहन को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना कोबरा सांप को हाथ से उठाकर फेंक दिया। इसी दौरान सांप ने राकेश को हाथ और पेट में तीन-चार जगह डंस लिया। घटना के बाद सर्प मित्र को बुलाया गया, जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद कोबरा को पकड़ा। इधर, राकेश बर्मन को तत्काल जुन्नारदेव अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे छिंदवाड़ा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां राकेश की मौत हो गई। युवक की मौत से गांव में शोक की लहर फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भागीरथपुरा में दूषित पानी से 33वीं मौत, कई दिन से बीमार बुजुर्ग ने दम तोड़ा
इलाज में लापरवाही का आरोप
ग्रामीणों और परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि समय पर सांप के जहर से बचाव का इंजेक्शन (एंटी वेनम) उपलब्ध होता या लगाया जाता, तो राकेश की जान बच सकती थी। उन्होंने जुन्नारदेव अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है।

कमेंट
कमेंट X