फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   damoh karaiya train accident family three deaths raksha bandhan

मातम में बदली खुशियां: ट्रेन से कटकर बेटे की जान गई तो माता-पिता भी रेल के आगे कूदे, तीन मौतों से सनसनी

Fri, 28 Aug 2026 07:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 28 Aug 2026 07:21 PM IST
सार

दमोह के करैया गांव में रक्षाबंधन के दिन एक ही परिवार के तीन सदस्यों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मुकेश अहिरवार की मौत के बाद उनके माता-पिता भरत और उमा की भी जान चली गई। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
damoh karaiya train accident family three deaths raksha bandhan
दमोह में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन के दिन दमोह में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से करैया गांव और आसपास के क्षेत्र में मातम छा गया। हिंडोरिया थाना क्षेत्र के करैया निवासी 30 वर्षीय मुकेश अहिरवार की करैया फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद उसके पिता भरत अहिरवार (58) और माता उमा (55) ने भी धरमपुरा फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन




प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह परिजनों को मुकेश की मौत की सूचना मिली। इसके बाद उसके माता-पिता मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे बाद धरमपुरा फाटक के पास दोनों की भी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। तीनों शवों को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-शिवपुरी: खाली थाली-कटोरी लेकर राशन दुकान पहुंचा ग्रामीण, रक्षाबंधन पर भूखे परिवार का अनोखा विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं
कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के पीछे क्या कारण रहा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने आसपास के लोगों और पड़ोसियों से जानकारी लेकर उनके बयान दर्ज करना शुरू किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पड़ोसी ने बताई अलग ही कहानी
पड़ोसी मनोज अहिरवार के अनुसार घटना से कुछ ही देर पहले मुकेश उनके घर आया था। उसने घर में समस्या होने की बात कहते हुए साथ चलने को कहा था। उस समय मनोज के घर पूजा चल रही थी, इसलिए उन्होंने कुछ देर बाद आने की बात कही। इसके थोड़ी देर बाद मुकेश की मौत की जानकारी मिली।


ये भी पढ़ें- प्यार में दगा: शादी की खरीदारी कर रही नाबालिग को भगा ले गया प्रेमी, कई दिनों तक दुष्कर्म कर फरार हुआ आशिक

छोटा बेटा बहन को लेने गया था सागर
परिजनों के अनुसार परिवार में माता-पिता के अलावा दो बेटे और एक बेटी हैं। घटना के समय छोटा बेटा दौलत अपनी बहन को लेने सागर गया हुआ था। परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी बाद में मिली। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

दो साल पहले हुई थी मुकेश की शादी
परिजनों के अनुसार मुकेश की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है। मुकेश निजी काम करता था, जबकि उसके पिता भरत दमोह जिला अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे। उनके साथी भागचंद अहिरवार ने बताया कि वे करीब सात साल से साथ काम कर रहे थे। रक्षाबंधन के दिन हुई इस घटना से करैया गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed