सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News: Deadly Highway Crash as Truck and Bolero Collide, Bikes Ram Into Wreckage; 4 Dead, 5 Injured

दमोह-सागर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बोलेरो की आमने-सामने से भिड़ंत, पीछे से टकराईं बाइकें; चार की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
सार

दमोह-सागर हाईवे पर ट्रक-बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर के बाद पीछे से आ रही दो बाइकें भी उनमें जा घुसीं। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग घायल हैं।

Damoh News: Deadly Highway Crash as Truck and Bolero Collide, Bikes Ram Into Wreckage; 4 Dead, 5 Injured
भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। बांसा तारखेड़ा हिनौती की पुलिया स्थित गुलाब बाबा आश्रम के सामने ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

Trending Videos


इस हादसे के बाद पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दो बाइकें भी आपस में भिड़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। हादसे में बाइक सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान बांसा तारखेड़ा निवासी जीवन अहिरवार, सूरज अहिरवार, मगरोन निवासी राजू चौधरी और धर्मेंद्र सिरवैया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सूरज और जीवन सगे भाई थे और एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

स्टीयरिंग में फंसा बोलेरो चालक 
टक्कर के बाद बोलेरो का चालक वाहन के स्टीयरिंग में बुरी तरह फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और अस्पताल भेजा।

ये भी पढ़ें: Jabalpur News: हाईकोर्ट ने खटारा बसों के संचालन पर लगाई गई रोक को बताया सही, बस संचालकों ने दिया ये तर्क

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राहगीर जमा हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112, सागर नाका चौकी पुलिस और देहात थाना प्रभारी अमित गौतम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को 108 एम्बुलेंस और निजी वाहनों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

अधिकारियों ने लिया जायजा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया, वहीं कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का भरोसा दिलाया और घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। बाद में जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया गया।

कैसे हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक सागर से दमोह की ओर आ रहा था, जबकि बोलेरो दमोह से सागर की ओर जा रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पीछे से आ रहे बाइक सवार भी भिड़ंत का शिकार हो गए।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सौरभ गंदर्भ, तहसीलदार पारुल चौधरी और रघुनंदन चतुर्वेदी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंभीर घायलों की हालत को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed