{"_id":"69d8ee340272fa8fc80d644c","slug":"damoh-news-fugitive-local-member-dies-after-being-hit-by-train-in-assault-case-mutilated-body-found-on-railw-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: दुष्कर्म केस में फरार जनपद सदस्य ट्रेन से कटकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: दुष्कर्म केस में फरार जनपद सदस्य ट्रेन से कटकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: Priya Verma
Updated Fri, 10 Apr 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
सार
दुष्कर्म के मामले में नाम सामने आने के बाद फरार चल रहे जनपद सदस्य का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि चुनावी रंजिश के चलते उसके पति को झूठे मामले में फंसाया गया है।
पूर्व जनपद सदस्य ने ट्रेन से कटकर दी जान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के देहात थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब समन्ना रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला। सूचना मिलते ही जबलपुर नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाद में मृतक की पहचान फतेहपुर निवासी जनपद सदस्य कुंदन आदिवासी के रूप में हुई।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी थी लेकिन स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से शिनाख्त हुई। जांच में सामने आया कि मृतक के खिलाफ एक दिन पहले मगरोन थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। इसी बीच आज रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और किसी भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jabalpur: पूर्व सीएम उमा भारती के खिलाफ दायर मानहानि मामले में स्टेटस रिपोर्ट तलब, इस दिन होगी अगली सुनवाई
मृतक की बहन के अनुसार कुंदन एक दिन पहले घर आया था और केस दर्ज होने के बाद से मानसिक तनाव में था। शुक्रवार सुबह वह टहलने की बात घर से कहकर निकला था, जिसके बाद उसकी मौत की सूचना मिली। घटना की सूचना पर एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
इधर मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि चुनावी रंजिश के चलते उसके पति को झूठे मामले में फंसाया गया था। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

कमेंट
कमेंट X