सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Body of youth found on railway track, friends accused of murder; Cricket match dispute

Damoh News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, दोस्तों पर लगा हत्या का आरोप; क्रिकेट मैच बना विवाद की वजह!

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 29 Jul 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Damoh News: एसआई रोहित द्विवेदी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की भी बारीकी से पड़ताल की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Damoh News: Body of youth found on railway track, friends accused of murder; Cricket match dispute
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के सागर नाका चौकी के पास स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल ब्रिज के पास मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान शिवम लोधी (21) पिता महेंद्र सिंह लोधी, निवासी अर्थखेड़ा (हाल राजीव कॉलोनी) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला अस्पताल भिजवाया और परिजनों को सूचित किया।

Trending Videos

 
परिजनों ने जताया हत्या का संदेह, दोस्तों पर गंभीर आरोप
शिवम के परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचने के बाद अस्पताल चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए बेटे की मौत को हत्या करार दिया। मृतक के पिता महेंद्र सिंह लोधी ने आरोप लगाया कि शिवम के कुछ दोस्त अंकित राजपूत, हर्ष यादव, सनी और अकील लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि इन लोगों ने शिवम से क्रिकेट मैच के 5000 रुपये को लेकर विवाद किया था, उसका मोबाइल छीन लिया गया था और उसे धमकाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Shahdol News: नहर में बहते हुए एक किलोमीटर दूर पहुंची मासूम की मौत, गांव में मातम; पुलिस जांच में जुटी
 
अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी नहीं मिली राहत
परिजनों के मुताबिक, प्रताड़ना से तंग आकर रविवार को शिवम ने खुद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जब उन्हें इस बारे में पता चला तो वे अस्पताल पहुंचे और शिवम का पूरा स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिसमें कोई गंभीर समस्या नहीं पाई गई। लेकिन सोमवार शाम को अंकित राजपूत अपने साथियों के साथ शिवम को अस्पताल से ले गया, जिसके बाद वह लौटकर नहीं आया। मंगलवार सुबह परिवार को सूचना मिली कि शिवम का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है।
 
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच के निर्देश
शिवम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सीएसपी एच. आर. पांडे और कोतवाली पुलिस ने परिजनों को शांत कराते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। एसआई रोहित द्विवेदी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की भी बारीकी से पड़ताल की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- शिवपुरी में दर्दनाक हादसा: परिवार आया जहरीली गैस की चपेट में, दो मासूम बच्चों की मौत; दंपति की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed