{"_id":"6a7dfe3408220bdb740cd8a1","slug":"damoh-school-student-dies-after-falling-from-platform-damoh-news-c-1-1-noi1513-4611111-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: टिकरी घाट स्कूल में खेलते समय पांचवीं की छात्रा की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: टिकरी घाट स्कूल में खेलते समय पांचवीं की छात्रा की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का कारण
Fri, 14 Aug 2026 07:40 AM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 07:40 AM IST
सार
दमोह के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के टिकरी घाट स्थित प्राथमिक स्कूल में कक्षा पांचवीं की 10 वर्षीय छात्रा निशा खेलते समय पट्टी से गिरकर बेहोश हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
कलेक्टर ने परिजनों को दिखाया हर संभव मदद का भरोसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंडोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी घाट स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में गुरुवार दोपहर दर्दनाक घटना सामने आई। स्कूल परिसर में मध्यान्ह भोजन के बाद सहपाठियों के साथ खेल रही कक्षा पांचवीं की 10 वर्षीय छात्रा निशा पिता राकेश यादव अचानक करीब एक फीट ऊंची पट्टी से नीचे गिर गई। गिरने के बाद वह बेहोश हो गई। शिक्षकों और परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर मध्यान्ह भोजन करने के बाद छात्रा निशा स्कूल परिसर में अपने सहपाठियों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वह करीब एक फीट ऊंची पट्टी से नीचे गिर गई। गिरने के बाद छात्रा बेहोश हो गई। घटना के बाद स्कूल में मौजूद शिक्षकों ने तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी। छात्रा के बेहोश होने की जानकारी मिलते ही शिक्षक और परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्रा की जांच की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बड़ी वारदात: बदमाशों ने व्यापारी से पांच किलो सोना लूटा, चालाकी से पहले बस रुकवाई फिर बैग छीनकर भागे
विज्ञापन
मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं
छात्रा की मौत का वास्तविक कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों और स्कूल स्टाफ के अनुसार, छात्रा पट्टी से नीचे गिरने के बाद बेहोश हुई थी। हालांकि, उसकी मौत गिरने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण रहा, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। डॉक्टरों ने मौत को संदिग्ध मानते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
दादा बोले- स्कूल से सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे
छात्रा के दादा उत्तम यादव ने बताया कि स्कूल से उन्हें सूचना मिली थी कि निशा खेलते समय गिर गई है। सूचना मिलते ही वे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने निशा को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि परिवार को मौत के सही कारण की जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार शाम कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने छात्रा की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि घटना बेहद दुखद है और इस कठिन समय में जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है।
कलेक्टर ने शासन स्तर से परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। साथ ही घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस भी पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही छात्रा की मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

